{"_id":"69d8ea56cf022be8c60b58f8","slug":"video-the-bjp-held-a-rally-in-bharmour-under-the-leadership-of-mla-dr-janak-raj-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भरमौर में विधायक डॉ. जनक राज की अगुवाई में भाजपा ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भरमौर में विधायक डॉ. जनक राज की अगुवाई में भाजपा ने निकाली रैली
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोला। यह प्रदर्शन भरमौर विधायक डॉ. जनक राज की अगुवाई में हुआ। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रोष रैली लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से आरंभ होकर पुराना बस स्टैंड, चौरासी परिसर के बीचोंबीच गौर पट्टा के रास्ते होते हुए मिनी सचिवालय पहुंची। मिनी सचिवालय ने भाजपा ने नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर बाजार क्षेत्र से प्रदर्शन करते हुए रोष रैली निकाली तथा सरकार की नीतियों को आम जनता के हितों के खिलाफ बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।