{"_id":"6adb65f3affeec4d03009a86","slug":"video-chandrabhaga-river-aarti-performed-along-the-lines-of-the-ganga-aarti-initiative-set-to-boost-religious-tourism-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: गंगा की तर्ज पर हुई चंद्रभागा नदी की आरती, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: गंगा की तर्ज पर हुई चंद्रभागा नदी की आरती, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
पवित्र गंगा नदी की तर्ज पर चंद्रभागा नदी की आरती का आयोजन कर क्षेत्र की धार्मिक परंपराओं को नई पहचान देने की पहल की गई। शुक्रवार को चंद्रभागा घाट पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पांगीवासी शामिल हुए। इस पहल का उद्देश्य चंद्रभागा नदी की धार्मिक महत्ता को उजागर करने के साथ क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन से किया गया। इसके बाद विधिवत धर्म ध्वजारोहण हुआ। वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच दोपहर करीब एक बजे चंद्रभागा नदी की आरती की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और नदी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कुल्लू प्रचारक रोहित मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। चंद्रभागा तीर्थ समिति के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, पंचायत समिति अध्यक्ष पांगी शक्ति कुमार ठाकुरवान, मिंधल माता के पुजारी पंडित भूपेंद्र शर्मा, मिंजधर माता के कारदार करतार ठाकुर, मिंधल माता मंदिर जीर्णोद्धार समिति के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुरवान और मिंधल माता समिति के अध्यक्ष प्रेम लाल सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। चंद्रभागा नदी पांगी क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। नदी तट पर आरती के आयोजन को इस विरासत को सहेजने और व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है। इस तरह के धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने और स्थानीय स्तर पर धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। आयोजन के माध्यम से चंद्रभागा नदी को आस्था के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किया गया। इससे क्षेत्र की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।