{"_id":"6adb184ba3103078d403d8df","slug":"video-video-kakara-ma-shakashhaka-sanataka-canava-ka-narakashhanae-gata-para-palsakarama-na-malna-para-caka-parabhara-ka-fatakara-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: काकोरी में शिक्षक-स्नातक चुनाव का निरीक्षण, गेट पर पुलिसकर्मी न मिलने पर चौकी प्रभारी को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: काकोरी में शिक्षक-स्नातक चुनाव का निरीक्षण, गेट पर पुलिसकर्मी न मिलने पर चौकी प्रभारी को फटकार
काकोरी में शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने काकोरी स्थित बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज में मतदान व्यवस्था का निरीक्षण किया। पश्चिमी जोन के एडीसीपी धनंजय कुशवाहा और काकोरी इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान मतदान कक्षों के मुख्य गेट पर पुलिसकर्मी तैनात नहीं मिले।
इस पर अधिकारियों ने चौकी प्रभारी अमित चौधरी को फटकार लगाते हुए सभी मतदान कक्षों के मुख्य गेट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसके बाद एडीसीपी ने मतदान केंद्र पर मौजूद एजेंटों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एजेंटों से कहा कि मतदान के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से संपर्क करें, ताकि समस्या का मौके पर ही समाधान कराया जा सके।अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को भी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।