{"_id":"6adb12cefe1aee0cd80a02d8","slug":"video-enthusiasm-seen-among-voters-regarding-the-graduate-teacher-mlc-elections-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदाताओं में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदाताओं में दिखा उत्साह
वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे। आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस दौरान सभी बूथों पर बड़ी संख्या में शिक्षकों व स्नातकों ने पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया।
बता दें कि चुनाव से एक दिन पहले प्रशासन ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली थी। जिले में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के 74,840 मतदाता 21 मतदान केंद्रों पर 102 बूथों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 66,952 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 7,888 मतदाता हैं। स्नातक के 73 मूल बूथों के साथ आठ सहायक बूथ बनाए गए हैं, जबकि शिक्षक के लिए 21 बूथ निर्धारित हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ, जो शाम चार बजे तक होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।