{"_id":"6812013232325efcea0d6454","slug":"video-the-people-of-sadhari-village-are-forced-to-cross-the-culvert-risking-their-lives-2025-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba: जान जोखिम में डालकर पुलिया पार करने को मजबूर हैं सधारी गांव के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: जान जोखिम में डालकर पुलिया पार करने को मजबूर हैं सधारी गांव के लोग
पांगी विधानसभा क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत शूण के सधारी गांव की पुलिया से प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर गुजरते ग्रामीणों की स्थिति गंभीर और चिंताजनक है। यह आरोप भरमौर के विधायक डॉक्टर जनक राज ने सरकार पर लागाया। डॉ. जनक राज के मुताबिक सिंधारी नाला पर बनी यह पुलिया पानी के निरंतर बढ़ते स्तर के कारण अब खतरे का प्रतीक बन चुकी है, लेकिन सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूंजीगत व्यय के लिए धन की भारी कमी के चलते सबसे अधिक मार ऐसे पिछड़े और भौगोलिक दृष्टि से विषम क्षेत्रों पर पड़ रही है। वर्तमान सरकार की आर्थिक और प्रशासनिक विफलताओं के कारण विकास कार्यों के लिए धन ही नहीं बचा है। स्थानीय विधायक और पांगी की जनता ने सरकार से मांग की है कि सधारी गांव की पुलिया की स्थिति को आपातकालीन दृष्टि से देखे और तुरंत स्थायी समाधान के लिए आवश्यक बजट जारी कर कार्य आरंभ करवाए, ताकि यहां के लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। यह केवल एक पुलिया नहीं, बल्कि सैकड़ों ग्रामीणों की जान और जीवन की बात है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।