{"_id":"6a858b998ef18fd6880c6701","slug":"video-three-day-training-for-field-trainers-for-census-work-concludes-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जनगणना कार्य के लिए क्षेत्रीय प्रशिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जनगणना कार्य के लिए क्षेत्रीय प्रशिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत बर्फबारी और दुर्गम क्षेत्रों में जनगणना कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने को लेकर क्षेत्रीय प्रशिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रधान जनगणना अधिकारी-सह-उपायुक्त चंबा के निर्देश और समन्वय में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिमला स्थित जनगणना संचालन निदेशालय से पहुंचे मास्टर प्रशिक्षकों अनिल कुमार, कपिल और प्रसून कुमार वर्मा ने प्रतिभागियों को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण, जनसंख्या गणना, स्व गणना और दुर्गम क्षेत्रों में कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के सहायक आचार्य और विद्यालयों के प्रवक्ताओं ने भाग लिया। मास्टर प्रशिक्षक कपिल ने बताया कि स्व गणना की सुविधा 17 से 31 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद एक से 30 सितंबर तक जनसंख्या गणना का मुख्य चरण आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित करीब 40 प्रश्नों के माध्यम से आवश्यक जानकारी जुटाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एकत्रित आंकड़े देश के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बताया कि 30 सितंबर की रात बेघर और आश्रयहीन लोगों की विशेष गणना की जाएगी। इसके बाद एक से पांच अक्तूबर तक पुनरीक्षण चरण होगा। इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई व्यक्ति अथवा आवश्यक जानकारी गणना से छूट न जाए। प्रशिक्षण के दौरान सटीकता, समयबद्धता और गुणवत्तापूर्ण आंकड़ा संकलन पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों को प्रश्नावली और जनगणना प्रक्रिया की व्यवहारिक जानकारी भी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।