{"_id":"65438276d784f36a9e014cf6","slug":"video-udanpari-seema-won-gold-medal-in-5-thousand-meter-race","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 5 हजार मीटर दौड़ में उड़नपरी सीमा ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 5 हजार मीटर दौड़ में उड़नपरी सीमा ने जीता स्वर्ण पदक
गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर चंबा की उड़नपरी सीमा ने बुधवार को गोवा में हो रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों के एथलेटिक्स इवेंट में 5 हजार मीटर दौड़ 15:44 मिनट में पूरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सीमा ने पांच हजार मीटर की दौड़ में राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर एक बार फिर हिमाचल का नाम पूरे देश में रोशन किया है। सीमा ने एक ही महीने में तीन नेशनल गोल्ड मेडल ओर एक सिल्वर मेडल यानी कुल चार नेशनल मेडल अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। सीमा ने पिछले साल गुजरात में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 5,000 मीटर में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। वहीं, पिछले माह बंगलूरू में आयोजित हुई इसी दौड़ प्रतिस्पर्धा में भी दूसरे स्थान पर रहकर सिल्वर मेडल जीता था। अब बीते बुधवार को उसने अपने बेहतर प्रदर्शन के दम पर 5,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में राष्ट्रीय चैंपियन बनकर गोल्ड मेडल अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।