{"_id":"698ae362a6fa591a5f0357b4","slug":"video-dharamshala-no-salary-for-three-months-krasna-lab-workers-on-strike-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dharamshala: तीन माह से वेतन नहीं, क्रस्ना लैब कर्मी हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala: तीन माह से वेतन नहीं, क्रस्ना लैब कर्मी हड़ताल पर
प्रदेश भर के स्वास्थ्य संस्थानों में स्थित क्रस्ना लैब में सेवाएं दे रहे कर्मियों ने तीन माह से वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल की। धर्मशाला जोनल अस्पताल स्थित क्रस्ना लैब कर्मियों ने तीन घंटे तक कामकाज ठप रखा। इस दौरान जहां टेस्ट करवाने आएए मरीजों को दिक्कतें पेश आई, जबकि गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों के टेस्ट मौका पर किए, वहीं रिपोर्ट लेने आए मरीजों व तीमारदारों को भी सेवाएं दी गई। गौरतलब है कि क्रस्ना कंपनी को प्रदेश सरकार से करीब 100 करोड़ रुपये लेना है, जिसकी अदायगी न होने के चलते कंपनी प्रबंधन के निर्देशानुसार तीन घंटे की हड़ताल की गई। धर्मशाला स्थित क्रस्ना लैब के सेंटर मैनेजर पंकज सूद ने बताया कि प्रदेश में करीब 1500 से 1800 कर्मी क्रस्ना लैब में सेवाएं दे रहे हैं, जिन्हें तीन माह से वेतन न मिलने की वजह से खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार पर क्रस्ना कंपनी का 100 करोड़ रुपये लंबित है, जिसका भुगतान न होने के चलते हड़ताल जैसा कदम उठाना पड़ा है। पूर्व में भी इसी तरह से लैब कर्मियों को हड़ताल को मजबूर होना पड़ा था, उस समय सरकार की ओर से कुछ राशि का भुगतान कंपनी को कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि तीन माह से वेतन न मिलने के चलते लैब कर्मियों को मकान किराया, बच्चों की स्कूल फीस व परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि कंपनी को लंबित भुगतान जल्द किया जाए, जिससे कि उन्हें वेतन मिल सके तथा वे अपनी सेवाएं निर्बाध रूप से दे सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।