{"_id":"67178bba3ee674e638046dc5","slug":"video-14-year-old-karthik-death-case-update-check-dam-gasoti-khad","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चेक डैम में पहुंची फोरेंसिक व पुलिस टीम, नापी गहराई; 14 वर्षीय कार्तिक की मौत मामले में परिजनों ने उठाए थे जांच पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चेक डैम में पहुंची फोरेंसिक व पुलिस टीम, नापी गहराई; 14 वर्षीय कार्तिक की मौत मामले में परिजनों ने उठाए थे जांच पर सवाल
कुछ दिन पूर्व गसोती खड्ड में बने चेक डैम में डटयोटा 14 वर्षीय किशोर कार्तिक की मौत के मामले परिजनों की मांग के बाद पुलिस व फोरेसिंक टीम ने मौके का निरीक्षण मंगलवार को किया। फोरेसिंक लैब मंडी की टीम ने बारिकी से चैकडैम की गहराई और यहां पर डूबने से मौत होने की आशंकाओं को जांचा है। मृतक छात्र के परिजनों ने बीते रविवार को सीएम सुक्खू को मुलाकात कर गंभीरता से मामले की जांच की मांग उठाई थी। परिजनों का तर्क है कि मृतक कार्तिक की मौत पानी में डूब कर नहीं हुई है बल्कि उसकी हत्या की गई है और पुलिस को उसकी जांच करनी चाहिए। सीएम से मुलाकात के बाद एसपी हमीरपुर से सोमवार को छात्र के परिजन मिले थे। एसपी से मुलाकात के एक दिन के बाद ही फोरेसिंक टीम के साथ एएसपी हमीरपुर राजेश कुमार ने घटनास्थल पर जाकर जांच की। फोरेसिंक टीम ने चैकडैम की गहराई और इसमे उतरने अथवा गिरने की संभावनाओं को बारिकी से जांचा है। हालांकि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण चैकडैम में डूबना बताया जा रहा है। परिजनों का तर्क है कि उनका बेटा कभी भी इस चैकडैम में नहीं आया था ऐसे में वह यहां पर कैसे पहुंचा इस पहलू की जांच होनी चाहिए। परिजनों के इन सवालों का जवाब का पता लगाने और संतोषजनक जांच के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। इस कड़ी में फोरेसिंक जांच की गई है ताकि तमाम सवालों का जवाब मिल सके। एएसपी हमीरपुर राजेश कुमार ने कहा कि फोरेसिंक टीम ने मौके पर जाकर जांच की है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।