पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था के सहयोग से संचालित अस्पताल सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने 14 अप्रैल को आठ वर्षों की यात्रा पूरी कर ली। सांसद की उपस्थिति में सेवा को और अत्याधुनिक बनाने की दिशा में एआई तकनीक से लैस हेल्थ एटीएम, हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन तथा ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मशीन जैसी सुविधाओं को जोड़ा गया। अवाहदेवी में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में जनहित में समर्पित किया गया।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि 14 अप्रैल 2018 को भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत की गई थी। तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट से शुरुआत हुई थी। यह पहल 32 यूनिट तक पहुंच चुकी है। 11 लाख से अधिक लोगों को लाभान्वित कर चुकी है। उन्होंने बताया कि यह सेवा आठ जिलों के 26 विधानसभा क्षेत्रों के 7000 से अधिक गांवों और 1008 से ज्यादा पंचायतों तक पहुंची है। 25,000 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 11 लाख से अधिक मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई हैं। बीएफआई के डायरेक्टर ऑपरेशंस एंड आउटरीच फराज फारूकी ने कहा कि संस्था हर घर तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल व आशीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।