{"_id":"6a23e655d414edc3240af2bd","slug":"video-anurag-thakur-says-congress-president-chief-minister-and-deputy-chief-minister-must-respond-to-the-suitcase-allegations-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: अनुराग ठाकुर बोले- अटैची वाले आरोपों पर कांग्रेस अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री दें जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: अनुराग ठाकुर बोले- अटैची वाले आरोपों पर कांग्रेस अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री दें जवाब
हिमाचल कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पांच-पांच अटैची की बात कर रहे है। कांग्रेस सरकार के नेताओं की जुबान इस पर बंद है। अटैची कौन, कहां से, किसके लिए एकत्र करता है। इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री को जवाब देना होगा। प्रदेश की जनता जवाब मांग रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग ठाकुर ने परिधि गृह हमीरपुर में पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह बातें कहीं। पंचायत चुनाव नतीजे के बाद शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग ठाकुर का हमीरपुर पहुंचने पर स्वागत हुआ। स्वागत में विजेता जिला परिषद, बीडीसी, प्रधान और उपप्रधान जुटे। सांसद ने यहां पर जन समस्याएं भी सुनीं और नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात की। नवनिवार्चित पंचायत प्रतिनिधियों को भगवा पटका पहना किया सम्मनित। अनुराग ठाकुर ने पूर्व सीपीएस एवं हिमाचल कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज भारती के बयान पर कांग्रेस सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि अब तक प्रदेश में कितने अटैची इकट्ठे हुए, प्रदेश से बाहर कितने भेजे और कितने हिमाचल में किसको मिले इसका हिसाब प्रदेश की जनता को चाहिए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री बयान दे रहे हैं कि पंचायत चुनाव में जीते हुए जनप्रतिनिधियों का कोई मूल्य नहीं है। पहले पंचायत चुनाव करवाने से पीछे हट रहे थे और अब हार के बाद बौखलाहट में ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। भाजपा की पंचायत चुनाव में प्रचंड जीत हुई है और दो तिहाई से अधिक पंचायत प्रतिनिधि भाजपा के विचारधारा से जीत कर आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।