{"_id":"682876daa792f4d3760a259a","slug":"video-bjp-took-out-tiranga-yatra-in-hamirpur-in-honor-of-brave-soldiers-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: भाजपा ने वीर सैनिकों के सम्मान में हमीरपुर में निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: भाजपा ने वीर सैनिकों के सम्मान में हमीरपुर में निकाली तिरंगा यात्रा
भाजपा ने वीर सैनिकों के सम्मान में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा हमीरपुर तहसील कार्यालय से शुरू हुई और गांधी चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान नेताओं ने एकत्र जनसमूह को संबोधित किया। इस तिरंगा यात्रा में जिलेभर के नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित विभिन्न सामाजिक और राष्ट्रभक्त संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। यात्रा के दौरान हाथों में भारतीय राष्ट्र ध्वज उठाकर भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार, पूर्व मंत्री व विधायक विक्रम ठाकुर, विधायक आशीष शर्मा, विधायक इंदर दत्त लखनपाल, पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, भाजपा प्रदेश महामंत्री व तिरंगा यात्रा प्रदेश संयोजक बिहारी लाल सहित पार्टी के सभी मंडलो के अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री व विधायक विक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में चौथी तिरंगा यात्रा आयोजित की गई है। तिरंगा यात्रा पर उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए विक्रम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा हिडन एजेंडा के साथ काम करती है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की कार्रवाई के बाद इस पर बयानबाजी करना कांग्रेस पार्टी को शोभा नहीं देता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।