{"_id":"68281c3c23f8a6b3be02f410","slug":"video-brabka-ma-nakal-gaii-taraga-yatara-thashabhakata-nara-sa-gaja-utha-shahara-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में निकाली गई तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंज उठा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में निकाली गई तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंज उठा शहर
यूपी के बाराबंकी में शनिवार को विभिन्न इलाकों से भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्राएं विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ीं। इसके बाद शहर के पटेल तिराहा पर उनका समागम हुआ। इस दौरान देशभक्ति नारों से शहर गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने 'हिंदुस्तान जिंदाबाद है, जिंदाबाद था, जिंदाबाद रहेगा...' जैसे नारे लगाए। इसमें राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा अरविंद कुमार मौर्या, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव सहित अन्य भाजपा के नेता व कार्यकर्ता भी शामिल हुए। मदरसा के छात्र-छात्राओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे बुलंद किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।