{"_id":"65f96198a11bf8cbdd0a7029","slug":"video-citu-said-registration-and-renewal-of-laborers-is-not-being-done-in-labor-welfare-board","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नादौन ब्लॉक में मजदूरों की मांगों को लेकर गरजा सीटू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नादौन ब्लॉक में मजदूरों की मांगों को लेकर गरजा सीटू
प्रदेश भवन, सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन(संबंधित सीटू) ने श्रम कल्याण बोर्ड व प्रदेश सरकार के खिलाफ नादौन ब्लॉक में विरोध प्रदर्शन किए। राज्य अध्यक्ष जोगिंद्र कुमार ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से ही श्रम कल्याण बोर्ड के में मजदूरों का पंजीकरण व नवीनीकरण नहीं हो रहा है। मजदूरों के लंबित लाभ जारी नहीं किए जा रहे हैं। इससे मजदूरों में भारी निराशा है। मजदूर लगातार अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री समेत तमाम सरकार के प्रतिनिधियों से कई मर्तबा मिल चुके हैं। लेकिन समस्या का हल नहीं किया गया। नई सरकार के बनने के बाद से और नए श्रम अधिकारियों की मनमर्जी और गैर जिम्मेदाराना तरीके से हमीरपुर जिले के हजारों मजदूर बेहद परेशान हैं। इसलिए यूनियन ने अब गांव के स्तर पर गांव-गांव कल्याण बोर्ड और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। नादौन ब्लॉक के गांव कंडरोला, जोल सप्पड़,अप्पर सोहारी गांवों में मजदूरों ने प्रदर्शनों किए। और सरकार और श्रम कल्याण बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ जमकर रोष निकाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।