सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   VIDEO : District level function organized on the occasion of 25th anniversary of Kargil Vijay Diwas at Shaheed Captain Mridul Sharma Park in Hamirpur

VIDEO : हमीरपुर के शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क में कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Fri, 26 Jul 2024 02:29 PM IST
VIDEO : District level function organized on the occasion of 25th anniversary of Kargil Vijay Diwas at Shaheed Captain Mridul Sharma Park in Hamirpur
कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को यहां शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उपायुक्त अमरजीत सिंह, एसपी भगत सिंह ठाकुर और अन्य अधिकारियों, भूतपूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य लोगों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस की टुकड़ी ने भी सलामी दी। इस अवसर पर शहीद सैनिकों को नमन करते हुए उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि 25 वर्ष पूर्व भारत के वीर सैनिकों ने कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर अदम्य साहस और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान की एक ऐसी गाथा लिखी थी, जिसे भारतवासी कभी भी नहीं भुला सकते हैं। इस युद्ध में भारत के वीर सैनिकों ने बेहद कठिन परिस्थितियों में जीत हासिल करके दुश्मन को एक बार फिर यह चेतावनी दी थी कि हमारी सीमाओं की ओर कोई आंख उठाकर भी नहीं देख सकता है। उपायुक्त ने कहा कि इस युद्ध में भारत के 527 वीर सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था, जिनमें हिमाचल के 52 सैनिक शामिल थे। प्रदेश के दो वीर सैनिकों शहीद कैप्टन विक्रम बतरा और सूबेदार संजय कुमार को वीरता के सर्वोच्च पुरस्कार परमवीर चक्र से अलंकृत किया गया था। जिला हमीरपुर के भी 8 सैनिकों ने अपनी शहादत दी थी। उपायुक्त ने कहा कि हमारी सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिक सदैव तत्पर रहते हैं। सैनिकों और इनके परिजनों को सम्मान देना और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना हम सबका कर्तव्य है। अमरजीत सिंह ने कहा कि जिला हमीरपुर एक सैनिक बाहुल क्षेत्र है। इसलिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सैनिकों के परिवारों से संबंधित समस्याओं के निवारण तथा उनके अन्य कार्यों में तत्परता दिखानी चाहिए। हमीरपुर में शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क और निर्माणाधीन युद्ध स्मारक की चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इसका कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण और रोजगार के लिए प्रदेश सरकार ने कई योजनाओं आरंभ की हैं तथा सरकारी नौकरियों में आरक्षण का प्रावधान किया है। भूतपूर्व सैनिकों को इनका लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर उपायुक्त ने कारगिल युद्ध के 8 शहीदों के परिजनों को विशेष रूप से सम्मानित किया। जबकि, एसपी भगत सिंह ठाकुर ने उपस्थित लोगों को शहीदों के सम्मान की शपथ दिलाई। इससे पहले, जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने उपायुक्त, एसपी और अन्य अधिकारियों, शहीद सैनिकों के परिजनों और भूतपूर्व सैनिकों का स्वागत किया तथा कारगिल युद्ध की गाथा का स्मरण किया। कारगिल युद्ध के घायल वीर सैनिक हवलदार मेहर सिंह ने भी अपने अनुभव साझा किए। कारगिल युद्ध में जिला हमीरपुर के ये 8 वीर सैनिक हुए थे- शहीद हवलदार कश्मीर सिंह गांव उहल तहसील टौणी देवी, शहीद हवलदार राजकुमार गांव बगलू, डाकघर कक्कड़ तहसील टौणी देवी, शहीद सिपाही दिनेश कुमार गांव अंदराल डाकघर उहल तहसील टौणी देवी, शहीद राइफलमैन दीप चंद गांव बरोटी तहसील बड़सर, शहीद हवलदार स्वामी दास चंदेल गांव समलेहड़ा डाकघर बगवाड़ा तहसील टौणी देवी, शहीद राइफलमैन प्रवीण कुमार गांव खलावट डाकघर सठवीं तहसील बड़सर, शहीद राइफलमैन सुनील कुमार गांव त्यानकड़ डाकघर चबूतरा तहसील सुजानपुर, शहीद सिपाही राकेश कुमार गांव कछ पलाही डाकघर बीड़ बगेहड़ा तहसील सुजानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : नहर नहाने गए छह में से पांच डर से नहीं कूदे...एक दोस्त ने लगा दी नहर में छलांग; अब तक नहीं चला पता

25 Jul 2024

VIDEO : अलीगढ़ में आटा फैक्टरी पर छापा, सेलखड़ी मिलाते 13 क्विंटल पैक्ड आटा सील

25 Jul 2024

VIDEO : आगरा के कमला नगर बाजार में सरेराह बदमाशों ने कारोबारी भाइयों से 10 लाख रुपये लूटे

25 Jul 2024

VIDEO : हमीरपुर में गुरुवार को पार्षदों के दो प्रतिनिधिमंडलों ने डीसी हमीरपुर से की मुलाकात

VIDEO : कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में ऊना में भाजपा ने निकाली मशाल यात्रा

25 Jul 2024
विज्ञापन

VIDEO : तेजस्वी यादव ने पटना पहुंचकर बता दिया- कहां और क्यों गायब थे, अब क्या करेंगे

25 Jul 2024

श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल सौंपा स्पष्टीकरण

25 Jul 2024
विज्ञापन

Sonipat News: पेरिस ओलिंपिक में सोनीपत के चार होनहार दिखाएंगे दम

25 Jul 2024

Maharashtra Politics: अजित पवार और BJP अलग हो जाएंगे! MVA के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव?

25 Jul 2024

VIDEO : कारगिल विजय दिवस पर दीये प्रज्वलित कर अमर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

25 Jul 2024

VIDEO : प्राइमरी स्कूलों के बच्चों ने किया शानदार डांस, वीडियो देख आप भी करेंगे वाहवाही

25 Jul 2024

VIDEO : साते जाच मेले में महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता रही सबसे बड़ा आकर्षण

25 Jul 2024

VIDEO : संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ ने तहसीलदार व एसडीएम को सौंपी चाबियां

VIDEO : अचानक पटरी पर आई ट्रेन, कांवड़िये की जान बचाने को दौड़ पड़ा ये शख्स

25 Jul 2024

VIDEO : भोरंज के विधायक सुरेश कुमार बोले- प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है प्रदेश सरकार

VIDEO : कारगिल विजय दिवस पर आरआईएमसी में हुआ सिम्फनी बैंड का प्रदर्शन

25 Jul 2024

VIDEO : सपा सांसद इकरा हसन ने संसद में उठाए ये मुद्दे, बोलीं-शामली से वैष्णो देवी के लिए चलाई जाए सीधी ट्रेन

25 Jul 2024

VIDEO : भारत माता की जय, शहीद दिलवर खान अमर रहे के नारों से गूंजा ऊना

25 Jul 2024

VIDEO : जलशक्ति मंत्री बोले, बाढ़ से बचाव के इंतजाम कर रही यूपी सरकार, सपा पर साधा निशाना

25 Jul 2024

VIDEO : ADG वाराणसी और आजमगढ़ DIG का बड़ा एक्शन, अवैध वसूली में पूरी पुलिस चौरी सस्पेंड

25 Jul 2024

VIDEO : पैतृक गांव पहुंची दिलवर खान की पार्थिव देह, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

25 Jul 2024

VIDEO : एथलीट का छलका दर्द, किरण बालियान बोलीं- सीएम साहब रोजगार दिलाइए!

25 Jul 2024

VIDEO : ख्वाजा देवता को प्रसन्न करने के लिए गोबिंद सागर झील पहुंचे लोग

25 Jul 2024

VIDEO : बठिंडा कैमिकल फैक्टरी से निकलने वाली राख से परेशान लोग धरने पर बैठे

25 Jul 2024

VIDEO : यूपी- बिहार बॉर्डर पर ADG वाराणसी और STF का छापा, तीन पुलिसकर्मियों समेत 20 दबोचे गए

25 Jul 2024

VIDEO : कासगंज में सावन की पहली बारिश से मौसम हुआ सुहावना

25 Jul 2024

Union Budget 2024: बजट पर सैलजा ने सीतारमण को घेरा कहा मित्रों पर मेहरबानी, किसानों से बेईमानी

25 Jul 2024

VIDEO : आगरा में पूर्व मंत्री के बेटे की गुंडई, भरे कॉलेज में ई-रिक्शा चालक पर बरसाईं लाठी

25 Jul 2024

VIDEO : एएमयू रजिस्ट्रार कार्यालय के कर्मचारियों पर चलाई गोली, दोनों घायल, हमलावर दबोचे

25 Jul 2024

यमुनानगर में नर्सिंग स्टाफ ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

25 Jul 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed