{"_id":"68416ce334f5df88d20cac64","slug":"video-hamirpur-approval-given-for-estimated-income-and-expenditure-of-rs-133-crore-in-ayurvedic-hospital-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: आयुर्वेदिक अस्पताल में 1.33 करोड़ के अनुमानित आय-व्यय को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: आयुर्वेदिक अस्पताल में 1.33 करोड़ के अनुमानित आय-व्यय को दी मंजूरी
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक वीरवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गत वित्त वर्ष की आय-व्यय और इस वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अनुमानित आय-व्यय पर व्यापक चर्चा की गई। इस वित्त वर्ष में संभावित आय-व्यय पर व्यापक चर्चा के बाद समिति ने लगभग 1.33 करोड़ रुपये के अनुमानित आय-व्यय को मंजूरी प्रदान कर दी। उपायुक्त ने कहा कि इस वित्त वर्ष के दौरान समिति को अस्पताल में विभिन्न सेवाओं से संबंधित शुल्कों,दुकान के किराये, पार्किंग फीस और अन्य माध्यमों से लगभग लगभग 22.73 लाख रुपये की आय का अनुमान है।गत वित्त वर्ष की शेष राशि को मिलाकर समिति की अनुमानित आय लगभग 99.86 लाख रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। बैठक में समिति ने इस वित्त वर्ष में अस्पताल में आवश्यक ढांचागत विकास, भवन और उपकरणों के मरम्मत कार्यों, दवाइयों एवं प्रयोगशाला की सामग्री तथा स्टेशनरी की खरीद, सफाई व्यवस्था, मेडिकल जांच शिविरों और अन्य सेवाओं के लिए लगभग 33.43 लाख रुपये खर्च करने को मंजूरी प्रदान की।समिति ने अस्पताल परिसर में लगभग 3.98 लाख रुपये की लागत से जूस कॉर्नर के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया आरंभ करने, अस्पताल परिसर में पार्किंग फीस के युक्तिकरण तथा इसकी ऑनलाइन वसूली के लिए क्यूआर कोड की सुविधा आरंभ करने, माईनर ऑपरेशन थिएटर और शेष बचे प्राइवेट वार्डों में एसी लगाने का निर्णय भी लिया। बैठक में कई अन्य मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा की गई तथा अस्पताल के विभिन्न खर्चों को स्वीकृति दी गई। बैठक में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. बृज नंदन शर्मा, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दलीप सिंह ठाकुर और वरिष्ठ आयुर्वेदिक अधिकारी ने विभिन्न मदों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी समिति के अन्य सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।