{"_id":"6992aabde9f2ec4da60bdd3c","slug":"video-hamirpur-construction-of-road-from-tikri-to-gwata-via-sungarwad-samlog-begins-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: टिक्करी से ग्वाटा बाया सुंगरवाड़, समलोग सड़क निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: टिक्करी से ग्वाटा बाया सुंगरवाड़, समलोग सड़क निर्माण शुरू
उपमंडल भोरंज के तहत टिक्करी से ग्वाटा वाया सुंगरवाड़, समलोग सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इस सड़क के निर्माण से ग्वाटा धिरवीं, बेहड़वीं, समलोग आदि गांवों के लोगों का फायदा होगा। दस किलोमीटर के बजाये मात्र तीन किलोमीटर में ही उपमंडल भोरंज पहुंच जाएंगे। चार करोड़ रुपये से तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। जरूरत के अनुसार जगह-जगह डंगे लगाए जा रहे हैं। सड़क की खोदाई की जा रही है। समलोग के पास पुल का निर्माण भी होगा। क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन सुविधा मिल सकेगी। अब तक ग्रामीणों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता था, लेकिन नई सड़क बनने से उन्हें शॉर्टकट मार्ग की सुविधा मिलेगी। इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग की मांग की जा रही थीं। सड़क और पुल निर्माण से क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। लोक निर्माण विभाग भोरंज के अधिशाषी अभियंता केके भारद्वाज ने कहा कि टिक्करी से ग्वाटा वाया सुंगरवाड़ सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। चार करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। जल्द ही निर्माण पूर्ण होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।