{"_id":"6989b001505de1f9de0879ce","slug":"video-hamirpur-dc-gandharva-rathore-said-ensure-accuracy-and-quality-in-data-collection-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ बोलीं- डाटा एकत्रीकरण में सटीकता एवं गुणवत्ता का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ बोलीं- डाटा एकत्रीकरण में सटीकता एवं गुणवत्ता का रखें ध्यान
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सभी अधिकारियों से अपील की है कि वे फील्ड में किसी भी तरह का डाटा एकत्रित करते समय इसकी सटीकता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। क्योंकि, सभी तरह की योजनाएं हमेशा फील्ड के डाटा के आधार पर ही तैयार की जाती हैं और अगर डाटा सटीक होगा तो उससे संबंधित योजना तैयार करने में आसानी होगी तथा उस योजना का क्रियान्वयन भी बेहतर एवं प्रभावी ढंग से संभव होगा। सोमवार को यहां हमीर भवन में आर्थिकी एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने यह अपील की। विभागीय अधिकारियों के लिए आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिला में डाटा एकत्रीकरण की प्रक्रिया में सुधार लाना है। उपायुक्त ने कहा कि जनसंख्या, आर्थिक सर्वेक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, रोजगार, उद्यमिता, कृषि, पशुपालन और विकास के अन्य महत्वपूर्ण मानकों से संबंधित डाटा विभिन्न विभागों के माध्यम से नियमित रूप से एकत्रित किया जाता है तथा उसके आधार पर ही सरकार योजनाएं बनाती हैं। इसी डाटा के आधार पर देश, प्रदेश और जिले की परफॉर्मेंस का पता चलता है। जिला सुशासन सूचकांक में भी इसी डाटा के आधार पर रैंकिंग की जाती है। इससे सरकार को विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में महत्वपूर्ण फीडबैक भी मिलता है। उपायुक्त ने सभी विभागों के जिला प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यालयों में डाटा एकत्रीकरण के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें और अपने डाटा को हर समय अपडेट रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।