{"_id":"6989b387b3a60c8f9e021beb","slug":"video-deworming-medicine-will-be-given-to-110309-children-and-young-people-in-hamirpur-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर के 1,10,309 बच्चों व नव युवाओं को दी जाएगी कृमिनाशक दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर के 1,10,309 बच्चों व नव युवाओं को दी जाएगी कृमिनाशक दवा
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत इस माह के अंतिम सप्ताह में जिला हमीरपुर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और शिक्षण संस्थानों में एक से 19 साल तक के सभी बच्चों, किशोरों और नवयुवाओं को कृमिनाशक दवाई एल्बेंडाजोल दी जाएगी। इसके साथ ही एक से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक भी दी जाएगी। इस विशेष अभियान की तैयारियों और स्वास्थ्य विभाग के अन्य टीकाकरण एवं प्रतिरक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने यह जानकारी दी। उपायुक्त ने बताया कि बच्चे के पेट में कृमि होने पर उसका शारीरिक विकास प्रभावित हो सकता है और वह अनीमिया जैसी बीमारी की चपेट में भी आ सकता है। इसलिए, 19 वर्ष तक के हर बच्चे एवं युवा के लिए कृमिनाशक दवाई बहुत ही जरूरी है। जिला में एक से 19 साल तक के 1,10,309 बच्चों एवं नवयुवाओं को यह दवाई दी जाएगी। इनमें से एक से 5 वर्ष तक के 24,748 बच्चों को विटामिन-ए की दवाई भी दी जाएगी। बच्चों में आंखों की समस्याओं के निवारण के लिए यह दवाई बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों और आशा वर्करों के साथ-साथ शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, पंचायतीराज तथा अन्य संबंधित विभागों की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए, सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इस अभियान को पूर्णतयः सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रवासी बच्चे और किन्हीं कारणों से स्कूल छोड़ चुके बच्चे भी इस अभियान में विशेष रूप से कवर होने चाहिए। बैठक में सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने विभिन्न कृमि मुक्ति दिवस और अन्य प्रतिरक्षण कार्यक्रमों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सभी बीएमओ और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।