{"_id":"6989b38f35630fb8b101b8d0","slug":"video-sujanpur-ruchi-thakur-who-returned-from-the-republic-day-parade-was-welcomed-at-her-college-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर: आरडी परेड से लौटीं रूचि ठाकुर का महाविद्यालय में किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर: आरडी परेड से लौटीं रूचि ठाकुर का महाविद्यालय में किया स्वागत
राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर की छात्रा रूचि ठाकुर का दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस की आरडी परेड में भाग लेने के बाद सोमवार को महाविद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया गया। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने रूचि ठाकुर को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि आरडी परेड तक पहुंचना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सफलता बेटी की कड़ी मेहनत के साथ अध्यापकों और परिवार के सहयोग का भी परिणाम है। इस अवसर पर विधायक ने बेटी को पुष्पगुच्छ, शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. विभा ठाकुर, उप प्रधानाचार्य डॉ. जितेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।