उपायुक्त एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा है कि 8 मई को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और रैफल ड्रा भी निकाला जाएगा। अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस और रैफल ड्रॉ की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने बुधवार को यहां जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा तय की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रैडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर हमीरपुर में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा तथा स्कूली बच्चों द्वारा जागरुकता रैली भी निकाली जाएगी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में रैडक्रॉस की लैब को दोबारा शुरू किया जाएगा। इसके लिए अलग से एक कमेटी गठित की गई है। उपायुक्त ने रैडक्रॉस दिवस पर सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 2 मई को मिनी सचिवालय बड़सर, 3 मई को डिग्री कॉलेज कन्जयाण, 5 मई को सुजानपुर में रक्तदान शिविर लगाएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि अधिक बार रक्तदान करने वाले तथा रैडक्रॉस में अधिक दान देने वाले दानवीरों को भी सम्मानित किया जाएगा। रैफल ड्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने बताया कि इस रैफल ड्रॉ की कंट्रीब्यूशन स्लिप्स को खरीदने के लिए लोग बड़ी संख्या में आगे आ रहे हैं। अभी तक जिले भर में लाखों की कंट्रीब्यूशन स्लिप्स बिक चुकी हैं। बुधवार सुबह तक रैडक्रॉस के खाते में लगभग 17 लाख रुपए जमा भी हो चुके हैं। रैफल ड्रा पहचान संस्था के विशेष बच्चों के हाथों से निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि इस रैफल ड्रॉ का एकमात्र उद्देश्य जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के लिए अधिक से अधिक फंड जुटाना है, ताकि इस धनराशि से अधिक से अधिक जरुरतमंद लोगों की मदद की जा सके। उपायुक्त ने कहा कि 100-100 रुपये की कंट्रीब्यूशन स्लिप्स खरीदकर आम लोग जहां रैफल ड्रॉ में भाग लेकर बड़े ईनाम जीत सकते हैं, वहीं उनकी नेक कमाई में से यह छोटा सा अंशदान जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के खाते में जाएगा तथा किसी गरीब, असहाय एवं जरुरतमंद व्यक्ति के काम आएगा। उन्होंने कहा कि इस रैफल ड्रॉ में पहले पुरस्कार के रूप में ह्यूंडई की लग्जरी गाड़ी क्रेटा रखी गई है। इसके अलावा द्वितीय पुरस्कार के रूप में रॉयल एनफील्ड मोटर साइकल, तृतीय पुरस्कार में 2 होंडा एक्टिवा स्कूटियां, चौथे पुरस्कार में एलजी की 55 इंच की 3 एलईडी, पांचवें पुरस्कार में एलजी की 4 ऑटोमैटिक वाशिंग मशीनें, छठे पुरस्कार के रूप में सैमसंग ए16 के 5 मोबाइल फोन, सातवें पुरस्कार में 7 माइक्रोवेव ओवन और आठवें पुरस्कार के रूप में 10 स्मार्ट वॉच रखी गई हैं। उपायुक्त ने सभी जिलावासियों से भी इस रैफल ड्रॉ में भाग लेने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।