{"_id":"684ff140abb686138008492f","slug":"video-hamirpur-nardev-singh-kanwar-honored-paramotor-pilot-rahul-garhwal-2025-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: नरदेव सिंह कंवर ने पैरामोटर पायलट राहुल गढ़वाल को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: नरदेव सिंह कंवर ने पैरामोटर पायलट राहुल गढ़वाल को किया सम्मानित
हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने आज यहां बोर्ड के मुख्यालय में हिमाचल प्रदेश के पहले लाईसेंस प्राप्त पैरामोटर पायलट राहुल गढ़वाल को विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राहुल ने हिमाचल का पहला पैरामोटर पायलट लाईसेंस प्राप्त करके इतिहास बना दिया है। नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अभी तक परंपरागत तरीके से पहाड़ों से मैदान की ओर पैराग्लाइडिंग की जा रही है। लेकिन, राहुल गढ़वाल ने इससे अलग मैदान से उड़कर अपनी अलग पहचान बनाई है। राहुल इटली की फ्लाईंग मशीन द्वारा ग्लाइडर के माध्यम से मैदान से ही फ्लाईंग करने में दक्ष हो चुके हैं और युवाओं के आकर्षण और प्रेरणा का स्त्रोत बने हैं। नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि हिमाचल के युवाओं ने पैराग्लाइडिंग में विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है अब पैराग्लाइडिंग के साथ ही पैरामोटरिंग में भी हिमाचल के युवा विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब होंगे। नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने का जो सपना देखा है वो पूरा होने जा रहा है। जिला कांगड़ा जल्दी ही पर्यटकों के लिए एक बड़े केंद्र के रूप में विकसित होगा। इस अवसर पर नादौन ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, नादौन ब्लॉक पंचायत समिति के सदस्य चौधरी धर्मपाल और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।