{"_id":"69b90a6b38ddde1d340073bf","slug":"video-hamirpur-nsui-workers-take-to-the-streets-with-lpg-cylinders-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: एलपीजी सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरे एनएसयूआई कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: एलपीजी सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरे एनएसयूआई कार्यकर्ता
Ankesh Dogra
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:31 PM IST
एलपीजी संकट को लेकर एनएसयूआई ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को हमीरपुर के गांधी चौक पर प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता एलपीजी सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर ने कहा कि देश में एलपीजी संकट गहराता जा रहा है। खासकर छात्रों को हॉस्टल और पीजी में गैस आपूर्ति न होने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने में विफल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो एनएसयूआई आंदोलन को और उग्र करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।