{"_id":"68e75620c2d4986233033150","slug":"video-hamirpur-passengers-will-be-able-to-know-the-location-of-government-buses-on-the-lines-of-trains-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: ट्रेन की तर्ज पर यात्री जान सकेंगे सरकारी बसों की लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: ट्रेन की तर्ज पर यात्री जान सकेंगे सरकारी बसों की लोकेशन
ट्रेन की तर्ज पर सरकारी बसों की लोकेशन यात्री जान सकेंगे। इसके लिए हमीरपुर बस अड्डा में (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) (जीपीएस) से लैस चार एलईडी लगाई गई हैं। एलईडी में सरकारी बसों की लोकेशन प्रदर्शित होंगी। हालांकि, यह जानकारी उन्हीं बसों की मिलेंगी, जिन बसों में जीपीएस सुविधा होगी। बस अड्डा हमीरपुर में पहले छोटे आकार की एलईडी थी। इसमें जीपीएस की सुविधा नहीं थी। अब बडे़ आकार की और जीपीएस सुविधा से लैस एलईडी लगाई जाएगी। इस प्रणाली के लागू होने से बस चालकों की मनमानी रूकेगी। यात्रियों की शिकायतें आती हैं कि सरकारी बसें समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंचती हैं। बसों की लाइव लोकेशन सीधे यात्री भी देख सकेंगे। एलईडी में बसों की लाइव लोकेशन दिखेगी। सीधे तौर पर यात्री भी देख सकेंगे कि उनकी बस कहां तक पहुंची और कितनी देर में आएगी। इससे यात्रियों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्हें बस आने की सटीक जानकारी हासिल हो सकेगी। अक्सर सरकारी बसें कहीं न कहीं खराब हो जाती हैं। इससे उनके आने में देरी हो जाती है। यात्री बस अड्डा पर बसों का इंतजार करते हैं।
बस अड्डा हमीरपुर में जीपीएस सुविधा से लैस चार एलईडी लगाई गई हैं। बसों की लाइव लोकेशन इन एलईडी पर दिखेगी।-रामलाल, अड्डा प्रभारी, बस अड्डा हमीरपुर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।