{"_id":"6a3a632840547a3ff206b49b","slug":"video-hamirpur-sc-commission-phone-email-complaint-mobile-app-kuldeep-kumar-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: एससी आयोग में फोन और ईमेल से भी दर्ज करा सकेंगे शिकायत, जल्द आएगा मोबाइल ऐप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: एससी आयोग में फोन और ईमेल से भी दर्ज करा सकेंगे शिकायत, जल्द आएगा मोबाइल ऐप
Ankesh Dogra
Updated Tue, 23 Jun 2026 04:12 PM IST
Link Copied
राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा है कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए और इन लोगों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति की जानकारी एवं फीडबैक प्राप्त करने के लिए आयोग जमीनी स्तर पर पहुंचने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए आयोग प्रदेश के आठ जिलों का दौरा कर चुका है, जिसमें चंबा जिले का पांगी क्षेत्र और सिरमौर जिले के दूरदराज क्षेत्र भी शामिल हैं। जिला हमीरपुर में आयोग के प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को यहां हमीर भवन में एससी वर्ग से संबंधित विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों, पंचायत जनप्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी एवं आशा वर्कर्स और अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक एवं जागरुकता शिविर के दौरान कुलदीप कुमार ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर आयोग के सदस्य विजय डोगरा, दिग्विजय मल्होत्रा और शालिनी जमवाल भी उपस्थित रहीं।
कुलदीप कुमार ने कहा कि एससी वर्ग के लोगों के कल्याण एवं उत्थान सुनिश्चित करने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं और विभिन्न अधिनियम एवं नियम बनाए हैं। लेकिन, जागरुकता के अभाव में कई पात्र लोग कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं और न ही अपने अधिकारों के प्रति सजग रहते हैं। इसलिए, आयोग जमीनी स्तर पर जाकर कार्य कर रहा है। हमीरपुर में भी आयोग प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक से पहले एससी वर्ग से संबंधित संस्थाओं, संगठनों, पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श कर रहा है और फील्ड में जाकर भी वास्तविक स्थिति का जायजा ले रहा है। अध्यक्ष ने बताया कि आम लोगों को जागरुक करने के लिए आयोग ने पंफलेट भी प्रकाशित किए हैं। किसी भी तरह की शिकायत के लिए दूरभाष नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की है। आने वाले समय में आयोग एक ऐप तैयार करवाएगा, जिसके माध्यम से एससी वर्ग की शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।