{"_id":"68ecbee239564fa2b301c9e2","slug":"video-hamirpur-tehsildar-association-warns-of-two-day-pen-down-strike-and-mass-leave-2025-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: हमीरपुर तहसीलदार संघ की दो दिन की पेन डाउन स्ट्राइक और सामूहिक अवकाश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: हमीरपुर तहसीलदार संघ की दो दिन की पेन डाउन स्ट्राइक और सामूहिक अवकाश की चेतावनी
तहसीलदार संघ हमीरपुर ने कुल्लू दशहरा के दौरान तहसीलदार हरि सिंह यादव के साथ ड्यूटी के दौरान हुए दुर्व्यवहार और हाथापाई की घटना को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। इसी के चलते हमीरपुर सहित प्रदेशभर में दो दिन की पेन डाउन स्ट्राइक की गई। संघ ने उपायुक्त अमरजीत सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में संघ ने कहा कि देवता के हरियानों द्वारा तहसीलदार हरि सिंह यादव के साथ की गई शर्मनाक घटना के बावजूद आरोपियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। संघ ने स्पष्ट किया कि यह केवल व्यक्तिगत मामला नहीं बल्कि राजस्व अधिकारियों के सम्मान और सुरक्षा का सवाल है। वहीं हमीरपुर तहसीलदार सुभाष ने कहा कि संघ ने सरकार से दो दिन के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेशभर के सभी राजस्व अधिकारी दो दिन की पेन डाउन स्ट्राइक पर रहेंगे। इस दौरान विभागीय कार्य ठप रहेंगे और अधिकारियों का कामकाज प्रभावित होगा।उन्होंने कहा कि संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि इसके बाद भी सरकार ने कोई ठोस और त्वरित कदम नहीं उठाया, तो 15 अक्तूबर से प्रदेशभर के सभी राजस्व अधिकारी सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। तहसीलदार संदीप चंदेल ने कहा कि इस घटना ने सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। तहसीलदार हरि सिंह यादव पर इस तरह की घटना के सामने आने के बाद पूरे प्रदेश के तहसीलदारों में गहरा रोष देखा जा रहा है। संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाए।उन्होंने कहा कि उनकी सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है और इसी के चलते संघ ने यह निर्णायक कदम उठाया है। अधिकारियों की मांग है कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर न्याय सुनिश्चित किया जाए। आपको बता दें कि इस घटना ने सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। तहसीलदार हरि सिंह यादव पर इस तरह की घटना के सामने आने के बाद पूरे प्रदेश के तहसीलदारों में गहरा रोष देखा जा रहा है। संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँ।राजस्व अधिकारियों का कहना है कि उनकी सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है और इसी के चलते संघ ने यह निर्णायक कदम उठाया है। अधिकारियों की मांग है कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर न्याय सुनिश्चित किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।