{"_id":"69a9724c2808d786840e8b10","slug":"video-hamirpur-vaccination-campaign-to-prevent-cervical-cancer-from-29th-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान 29 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान 29 से
सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह का कैंसर) से बचाव के लिए जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान 29 मार्च से शुरू होगा। पहले चरण में 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की लगभग 4338 लड़कियों को वैक्सीन का एक-एक टीका लगाया जाएगा। अभियान की रूपरेखा तय करने के लिए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने बताया कि टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक प्रबंध किए हैं। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में टीके 29 मार्च, 5 अप्रैल और 12 अप्रैल को सुबह 10 से दोपहर बाद 3:00 बजे तक लगाए जाएंगे। छूटी लड़कियों के लिए 19 अप्रैल, 10 मई, 24 मई और 21 जून को भी टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी इस अभियान में सक्रिय योगदान देने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने टीकाकरण अभियान की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। लड़कियां टीकाकरण के दिन अपने अभिभावकों को साथ लाएं। घर से खाना खाकर ही टीका लगवाने आएं। उनके पास आधार कार्ड या पहचान का अन्य प्रमाण तथा ओटीपी के लिए मोबाइल फोन भी होना चाहिए। अन्य आम वैक्सीन की तरह ही इस टीके को लगाने के बाद कुछ लड़कियों को थोड़ी देर के लिए मामूली दिक्कत होगी। उसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहले से ही तैयारी रखी है। टीका लगाने के बाद प्रत्येक लड़की को कुछ मिनटों के लिए स्वास्थ्य केंद्र में रोका जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।