{"_id":"69a97171a39476c04f07a72b","slug":"video-hamirpur-krishna-lal-soni-said-hrtc-management-is-dividing-pensioners-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: कृष्ण लाल सोनी बोले- पेंशनरों को बांट रहा एचआरटीसी प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: कृष्ण लाल सोनी बोले- पेंशनरों को बांट रहा एचआरटीसी प्रबंधन
हिमाचल पथ परिवहन निगम पेंशनर कल्याण संगठन हमीरपुर इकाई की बैठक बस अड्डा परिसर में हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष कृष्ण लाल सोनी ने की। उन्होंने बताया कि पेंशनरों को पेंशन का भुगतान महीने की पहली तारीख पर नहीं किया जा रहा है। पेंशन के लिए पेंशनरों को दो से तीन महीने का इंतजार करना पड़ रहा है। बार-बार अनुरोध के बाद भी सरकार और प्रबंधन सुनवाई नहीं कर रहा है। एचआरटीसी निगम प्रबंधन पेंशनरों को बांटने का काम कर रही है। तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त परिवहन पेंशनरों को भी जल्द दी जाए। कई सालों से चिकित्सा बिलों का भुगतान नहीं किया। उन्होंने बताया कि इनका भुगतान भी शीघ्र सुनिश्चित किया जाए। 2016 के एरियर का भुगतान भी शीघ्र किया जाए। उन्होंने बताया कि यदि पेंशनरों की मांगों पर सरकार और प्रबंधन जल्द विचार नहीं करती है तो संगठन कड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी। इस अवसर पर सुशील कुमार, वीना देवी, भाग सिंह, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।