{"_id":"66f2b0e037bde936100aefe7","slug":"video-in-a-case-of-two-students-drinking-alcohol-in-a-government-school-in-hamirpur-the-police-raided-the-shops","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हमीरपुर के एक सरकारी स्कूल में दो छात्रों के शराब पीने के मामले में पुलिस ने दुकानों में दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हमीरपुर के एक सरकारी स्कूल में दो छात्रों के शराब पीने के मामले में पुलिस ने दुकानों में दी दबिश
जिला के एक सरकारी स्कूल के दो छात्रों द्वारा दुकान पर शराब का सेवन करने मामला सामने आया है। स्कूल के बाहर दसवीं और ग्यारहवीं में पढ़ने वाले दो छात्रों का शराब का नशा करने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे दुकान पर पुलिस ने दबिश दी और दुकान मालिक के खिलाफ कानून कार्रवाई की है। एसएचओ हमीरपुर ललित महंत की अगुवाई में टीम ने दुकान में दबिश दी है और दुकान से बिना लाइसेंस बीडी, सिगरेट और गुटखा बरामद किया है। वहीं, स्कूल के सौ मीटर के दायरे में इस तरह प्रतिबंधित सामान को बेचने के लिए काम करने वाले दुकानदारों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करने की मुहिम छेडी हुई है। एसएचओ हमीरपुर ललित महंत ने बताया कि सरकारी स्कूल के आसपास की दुकानों में छापेमारी की है और कई दुकानों में बीड़ी, सिगरेट के अलावा गुटखा व खैनी बरामद की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सारे सामान को सील कर लिया है और तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने कोट से चौरी सुजानपुर मार्ग पर दुकानों की औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने दो दुकानों में पाया कि हिमाचल प्रदेश में प्रतिबंधित गुटका व खैनी के बरामद की है। इसके अतिरिक्त बीड़ी और सिगरेट भी बरामद की है। दुकानदार इन मादक पदार्थों के कोई लाइसेंस या अनुमति पत्र नहीं दिखा पाए। जिसके चलते पुलिस ने सभी मादक पदार्थों को कब्जे में लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, हमीरपुर थाना प्रभारी ललित महंत ने बताया कि कोट बाजार में पुलिस ने बिना लाइसेंस के तंबाकू गुटका खैनी बेचने वाले दुकानदारों पर दबिश दी है। जिसमें तीन दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि स्कूल के नजदीक 100 मीटर के दायरे में इस तरह के मादक पदार्थों की बिक्री नहीं की जा सकती है, लेकिन इन दुकानदारों द्वारा इन मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही थी जिसके तहत पुलिस ने इन लोगों पर कार्रवाई की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।