{"_id":"667bdedab260539af50105cd","slug":"video-mac-2024-meeting-of-three-investigative-coordinators-jointly-organized-at-nit-concludes","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कक्षा में व्यावहारिक प्रयोग से पढ़ाई पर एनआईटी में चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कक्षा में व्यावहारिक प्रयोग से पढ़ाई पर एनआईटी में चर्चा
एनआईटी हमीरपुर के भौतिकी और फोटोनिक्स विज्ञान विभाग और इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स (आईएपीटी) के संयुक्त रूप से आयोजित तीन अन्वेषिका समन्वयकों की बैठक एमएसी-2024 का समापन बुधवार को हुआ। बैठक के समापन समारोह इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स के राष्ट्री अध्यक्ष पीके आहलूवालिया मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बैठक के प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। नेशनल अन्वेषिका नेटवर्क ऑफ इंडिया (एनएएनआई) के राष्ट्रीय समन्वयक पद्म प्रो. एचसी वर्मा ने समन्वयकों से चर्चा की आई एपीटी क्षेत्रीय परिषद आरसी-23 हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप कुमार शर्मा ने कहा बैठक के बैठक केअंतिम दिन विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया है। इस दौरान भौतिकी के नए प्रयोगों पर चर्चा की है। इस दौरान इस क्षेत्र में किए गए अब तक प्रयोगों पर फीडबैक ली गई। इस दौरान समन्वयकों की ओर से भी सुझाव दिए गए। नेशनल अन्वेषिका नेटवर्क ऑफ इंडिया (एनएएनआई) के राष्ट्रीय समन्वयक पद्म प्रो. एचसी वर्मा ने कहा कि इस बैठक में साल भर की गतिविधियों पर चर्चा हुईहै। इसके अलावा आगामी बैठक को लेकर भी रणनीति तैयार की गई है। कक्षा में विद्यार्थियों को किस तरह से व्यावहारिक रूप से पढ़ना है और पढ़ाई में प्रयोग को शामिल करना है इसे अधिक महत्व देने पर जोर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।