सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mandi MP Anurag Thakur reached Kendriya Vidyalaya Sandhol interacted with the students took stock of the school's arrangements

Mandi: केंद्रीय विद्यालय संधोल में पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर, छात्रों से किया संवाद, स्कूल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Thu, 27 Nov 2025 03:24 PM IST
Mandi MP Anurag Thakur reached Kendriya Vidyalaya Sandhol interacted with the students took stock of the school's arrangements
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मंगलवार को केन्द्रीय विद्यालय संधोल पंहुचे। विद्यालय प्रबंधन की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद ने कक्षाओं का निरीक्षण किया, स्कूल परिसर का दौरा किया और विद्यार्थियों से रूबरू होकर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों एवं समस्याओं को समझा। विद्यालय के विभिन्न सेक्शनों का जायज़ा लेते हुए अनुराग ठाकुर ने छात्रों से उनके पाठ्यक्रम, खेल, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर सवाल-जवाब किए। बच्चों ने भी उत्साह से अपने अनुभव साझा किए। सांसद ने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और तकनीक के सही उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि आने वाला समय प्रतिस्पर्धा का है, इसलिए हर विद्यार्थी को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करना चाहिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल की आधारभूत सुविधाओं, शिक्षण व्यवस्था, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं एवं खेल सुविधाओं की भी समीक्षा की। स्टाफ से बातचीत करते हुए उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक सुझाव भी दिए। सांसद ने कहा कि शिक्षा किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ है, और केन्द्र सरकार की पहल का लाभ छात्रों तक पूरी तरह पहुँचे, यह सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। विद्यालय के अधिकारियों ने सांसद को स्कूल की वर्तमान उपलब्धियों, चल रही परियोजनाओं और आवश्यकताओं के बारे में अवगत कराया। सांसद ने आश्वस्त किया कि छात्रों की पढ़ाई और विद्यालय के विकास से जुड़े आवश्यक मुद्दों को प्राथमिकता के साथ संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा। उनके स्कूल आगमन से विद्यार्थियों और स्टाफ में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सुबह की सैर के दौरान अचानक कचहरी बाजार पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह, सब्जी विक्रेताओं से की बातचीत

27 Nov 2025

कानपुर: नौबस्ता-घाटमपुर हाईवे पर हादसा, ट्रक से टकराकर ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंटा, एक की मौत और दो घायल

27 Nov 2025

Ujjain Mahakal: वीरभद्र की आज्ञा से खुले पट, फिर हुई भस्म आरती, त्रिपुंड और त्रिनेत्र से हुआ महाकाल का शृंगार

27 Nov 2025

झांसी: दोस्तों के साथ दारू पार्टी कर रहे युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

27 Nov 2025

Meerut: बड़े भाई को पेट में चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

27 Nov 2025
विज्ञापन

Meerut: भगवतपुरा में चाकू मारकर बड़े भाई की हत्या

मेरठ में बड़े भाई को चाकू घोंपकर मार डाला

27 Nov 2025
विज्ञापन

Meerut: योगेश वर्मा के भतीजे के रिसेप्शन में पहुंचे चिराग पासवान

27 Nov 2025

Meerut: पंचायत चुनाव के लिए तैयार की जा रही थी शराब, छह गिरफ्तार, आरोपियों में पिता-पुत्र भी शामिल

26 Nov 2025

Meerut: पूर्व विधायक योगेश वर्मा के भतीजे के रिसेप्शन में पहुंचे चिराग पासवान, वर-वधु को दी शुभकामनाएं

26 Nov 2025

VIDEO: श्रम कानूनों में बदलाव का विरोध...श्रमिक नेता बोले- अंग्रेजों के जमाने में भी इतने गुलाम नहीं थे

26 Nov 2025

VIDEO: संविधान दिवस पर बच्चों में जागी नागरिक कर्तव्यों की भावना

26 Nov 2025

VIDEO: नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, राजामंडी से किदवई पार्क तक अभियान में कई काउंटर जब्त

26 Nov 2025

VIDEO: डाॅ. वर्गीस कुरियन की जयंती पर मनाया राष्ट्रीय दुग्ध दिवस

26 Nov 2025

Hanumangarh News: पेट्रोल की बोतल लेकर ट्रैक्टर एजेंसी पहुंचा किसान, आत्मदाह करने की धमकी दी, जानें मामला

26 Nov 2025

उन्नाव-गामा विकरण के लिए खाद्य प्रसंस्करण इकाई को किया सील

26 Nov 2025

कानपुर: टेनरी के खुले नाले में गिरने से मासूम की मौत

26 Nov 2025

Bareilly Bulldozer Action: बरेली में फिर चला योगी सरकार का बुलडोजर, अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

26 Nov 2025

Jaipur में बनती है स्पेशल टाइगर सीरीज वाली घड़ी, प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में पहने आए थे नजर

26 Nov 2025

Faridabad Pollution: फरीदाबाद में ठंड बढ़ने से प्रदूषण का स्तर और खतरनाक

26 Nov 2025

Faridabad: 27 से 29 नवंबर तक मंडल स्तरीय बाल कल्याण प्रतियोगिताएं, 5वीं से 12वीं तक के छात्र लेंगे हिस्सा

26 Nov 2025

फरीदाबाद: शिक्षा विभाग का नया आदेश, सभी सरकारी स्कूलों में टैबलेट की स्थिति MIS पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य

26 Nov 2025

Faridabad: फरीदाबाद के खिलाड़ी डर के साए में अभ्यास कर रहे, बास्केटबॉल पोल जर्जर; वॉलीबॉल कोर्ट में झाड़ियां

26 Nov 2025

हिमाचल प्रदेश में शुष्क मौसम जारी, नवंबर के अंत तक बारिश या बर्फबारी की उम्मीद नहीं

26 Nov 2025

नाले बजबजा रहे, ढक्कन भी गायब, चुटहिल हो रहे हैं लोग

26 Nov 2025

कान्हा गोशाला में ठंड से कांप रहे गोवंश, एक सप्ताह पहले ही काऊ कोट के लिए भेजी गई थी डिमांड, अभी तक नहीं मिला

26 Nov 2025

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में मंच से गरजे चंद्रशेखर, बड़े आंदोलन की घोषणा की

26 Nov 2025

बाराबंकी: रेलवे ट्रैक पर गिरा डंपर, मलबे को काटकर चालक को गया निकाला, पुलिस ने दी जानकारी

26 Nov 2025

कानपुर: बिना हेलमेट लगाए बाइक सवारों को किया जागरूक

26 Nov 2025

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 26 Nov 2025 | UP Ki Baat | UP News

26 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed