{"_id":"69abc0978e48d8e3c2016639","slug":"video-mansi-singh-won-silver-in-uganda-badminton-championship-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: युगांडा बैडमिंटन चैंपियनशिप में मानसी सिंह ने जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: युगांडा बैडमिंटन चैंपियनशिप में मानसी सिंह ने जीता रजत
स्पोटर्स अॅथारिटी ऑफ इंडिया (साई) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम चमकाया है। युगांडा बैडमिंटन चैंपियनशिप में सीनियर वर्ग में मानसी ने रजत पदक प्राप्त किया है। अब मानसी 10 से 15 मार्च तक चाइना सुपर 100 चैंपियनशिप में भाग लेंगी। वह शनिवार को चीन के लिए रवाना होंगी। इससे पूर्व मानसी वर्ष 2025 में मैंगलोर व तेलंगाना में आयोजित अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में दो बार स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। अब उन्होंने युगांडा में देश का नाम चमकाया है। लखनऊ निवासी मानसी सिंह पिछले डेढ़ वर्ष से भारतीय खेल प्राधिकरण के तहत नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस हमीरपुर में कोच प्रेम सिंह से बैंडमिंटन का प्रशिक्षण ले रही हैं। बैंडमिंटन खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वह बीते वर्ष नेशनल रैकिंग में जून से दिसंबर 2025 तक नंबर एक खिलाड़ी रही हैं। मौजूदा समय में उनकी नेशनल रैकिंग दो नंबर है। मानसी ने कहा कि वह उनकी सफलता के पीछे माता पिता और कोच की अहम भूमिका है। फिलहाल वह वर्ल्ड टॉप फिफ्टी इवेंट की तैयारी में जुटी हैं। कोच प्रेम सिंह ने कहा कि लखनऊ में पोस्टिंग के दौरान छह साल लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त किया। अब डेढ़ वर्ष से मानसी हमीरपुर सेंटर में कोचिंग लेकर लगातार दो स्वर्ण व रजत पदक जीत चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।