{"_id":"6a3bc8f55fe1ca1c5f072c99","slug":"video-narendra-attri-announced-that-the-olympic-goodwill-run-will-be-held-in-hamirpur-on-june-30-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र अत्री बोले 9 30 जून को हमीरपुर में होगी ओलंपिक सद्भावना दाैड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र अत्री बोले 9 30 जून को हमीरपुर में होगी ओलंपिक सद्भावना दाैड़
प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने बुधवार को जिला मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि जिला ओलंपिक संघ हमीरपुर की ओर से 30 जून को हमीरपुर में ओलंपिक सद्भावना दाैड़ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद एवं हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर उपस्थित रहेंगे। नरेंद्र अत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ खेल गतिविधियों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली, मानवता, सद्भावना और एकता जैसे विषयों पर भी निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए जिला हमीरपुर ओलंपिक संघ द्वारा ओलंपिक सद्भावना रन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक केवल खेलों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ जीवनशैली, मित्रता, उत्कृष्टता और एकता के मूल्यों को भी बढ़ावा देता है। इस जागरूकता दौड़ के माध्यम से इन मूल्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में युवा भाग लेंगे। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा तथा जिला ओलंपिक संघ के महासचिव एवं प्रदेश ओलंपिक संघ के सदस्य तेज प्रकाश चोपड़ा भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।