{"_id":"6a525835ab05f33bfd067a2d","slug":"video-pahari-gandhi-was-a-staunch-guardian-of-the-freedom-movement-and-a-symbol-of-himachali-identity-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता आंदोलन के सशक्त प्रहरी और हिमाचली अस्मिता के प्रतीक थे पहाड़ी गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता आंदोलन के सशक्त प्रहरी और हिमाचली अस्मिता के प्रतीक थे पहाड़ी गांधी
स्वतंत्रता सेनानी एवं हिमाचल प्रदेश के साहित्यकार पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम की जयंती के उपलक्ष्य पर शनिवार को सलासी स्थित जिला भाषा अधिकारी कार्यालय एवं संस्कृति सदन में राज्य स्तरीय साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रदेश भर के साहित्यकारों, कवियों एवं साहित्यप्रेमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपायुक्त हमीरपुर के सहायक आयुक्त चिराग शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम को श्रद्धांजलि देते हुए चिराग शर्मा ने कहा कि बाबा कांशी राम केवल एक महान कवि ही नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन के सशक्त प्रहरी और हिमाचली अस्मिता के प्रतीक थे। इससे पहले, हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी की सहायक सचिव डॉ. श्यामा वर्मा और जिला भाषा अधिकारी संतोष कुमार पटियाल ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, अन्य अतिथियों, सभी साहित्यकारों, कवियों और श्रोताओं का स्वागत किया।
प्रथम सत्र में बाबा कांशी राम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आयोजित लेखक संगोष्ठी में वरिष्ठ साहित्यकार प्रभात शर्मा ने बाबा कांशी राम जी की रचनाओं में राष्ट्रीय चिंतन विषय पर अपना शोध-पत्र प्रस्तुत किया। डॉ. रेखा वशिष्ठ, डॉ. राजेंद्र राजन, मदन हिमाचली सहित अन्य साहित्यकारों ने परिचर्चा में भाग लेते हुए कहा कि बाबा कांशी राम का साहित्य आज भी समाज को राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और मातृभाषा के संरक्षण की प्रेरणा देता है। इस सत्र के विशिष्ट अतिथि द्विजेंद्र द्विज ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है तथा बाबा कांशी राम की रचनाएं आज भी जनमानस में राष्ट्रीय चेतना का संचार करती हैं। सत्र की अध्यक्षता डॉ. रेखा वशिष्ठ ने की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।