{"_id":"6a5223a015e950daab070d54","slug":"video-ground-report-piles-of-garbage-at-multiple-locations-up-to-anu-chowk-in-hamirpur-municipal-corporation-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्राउंड रिपोर्ट: नगर निगम हमीरपुर में अणु चौक तक कई स्थानों पर लगे गंदगी के ढेर, दावों की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राउंड रिपोर्ट: नगर निगम हमीरपुर में अणु चौक तक कई स्थानों पर लगे गंदगी के ढेर, दावों की खुली पोल
हमीरपुर से सुजानपुर सड़क पर अणु चौक तक करीब एक किलोमीटर तक गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इससे नगर निगम की सफाई व्यवस्था के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। हालात यह हैं कि सफाई व्यवस्था को लेकर न तो अधिकारियों की नींद टूटी है और न ही नागरिक अपनी जिम्मेवारी समझ रहे हैं। नगर निगम हमीरपुर के तहत ट्राला यूनियन के पास खुले में गंदगी फेंकने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने थे, लेकिन अभी सुविधा शुरू नहीं हो पाई। यहां पर लोग खुले में गंदगी फेंक रहे हैं। अधिकारी भी इस हकीकत से भली भांति परीचित हैं क्योंकि नगर निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान लोगों को खुले में खाने की वस्तुएं फेंकते हुए और कूड़ा फेंकते हुए लोगों को पकड़ा था और उन्हें खुल में कूड़ा नहीं फेंकने की चेतावनी भी थी। खुले में कूड़ा फेंकने वाले लोग भी अपनी जिम्मेवारी नहीं समझ रहे हैं। यहां पर कूड़े के ढेर जगह-जगह लगे हुए हैं। यहां पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।