{"_id":"66e9452443ea1591d1015063","slug":"video-press-conference-of-district-president-of-primary-teachers-federation-rajneesh-thakur-in-hamirpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : प्राथमिक अध्यापक फेडरेशन ने प्रदेश सरकार से खाली पदों को भरने की लगाई गुहार, मांगे न मानने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : प्राथमिक अध्यापक फेडरेशन ने प्रदेश सरकार से खाली पदों को भरने की लगाई गुहार, मांगे न मानने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी
प्राथमिक अध्यापक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष रजनीश ठाकुर ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में अध्यापकों के 3000 पद रिक्त चल रहे हैं। जिसके चलते स्कूलों में छात्रों को पढ़ाई के लिए समस्या पेश आ रही है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला में ही 150 पद प्राइमरी स्कूलों में खाली चल रहे हैं। हालत ये हैं कि कई स्कूलों में एक-एक अध्यापक है। वहीं प्राइमरी अध्यापक का फेडरेशन के जिला अध्यक्ष रजनीश ठाकुर ने बताया कि हमीरपुर जिला में अध्यापकों की कमी के चलते बच्चों को परेशानी पढ़ाई में पेश आ रही है उन्होंने प्रदेश की सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द प्राइमरी स्कूलों में अध्यापकों की तैनाती की जाए।वहीं प्राइमरी अध्यापक फेडरेशन के महासचिव कुशल शर्मा बताया कि प्राइमरी स्कूलों में अध्यापकों की कमी चल रही है और बहुत सारा कार्य शिक्षकों से लिया जाता है । उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द अध्यापकों की स्कूलों में तनाती की जाए अगर उनकी मांगों को सरकार द्वारा नहीं माना गया तो शिमला में 21 सितंबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। आपको बता दें कि सारे कार्य कर रहा है। लेकिन बच्चों को पढ़ने में एक शिक्षक को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है । जिसके चलते बच्चों में क्वालिटी एजुकेशन की कमी है। उन्होंने प्रदेश की सुक्खू सरकार से मांग की है कि प्राइमरी स्कूलों में अध्यापकों की तैनाती की जाए। वहीं उन्होंने कहा कि स्कूलों में मल्टी टास्क वर्कर न होने की वजह से भी शिक्षकों को परेशानी पेश आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।