{"_id":"67ee646ea0ba7111180b2c68","slug":"video-press-conference-of-mla-suresh-kumar-in-hamirpur-2025-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विधायक सुरेश कुमार बोले- जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल में प्रदेश की संपदा को लुटाने का किया है काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : विधायक सुरेश कुमार बोले- जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल में प्रदेश की संपदा को लुटाने का किया है काम
प्रदेश सरकार के बजट को लेकर की जा रही विपक्ष की बयानबाजी पर हमीरपुर में विधायक सुरेश कुमार ने करारा जबाव दिया है। पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक सुरेश ने जयराम ठाकुर को दो टूक शब्दों में जबाव देते हुएकहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल मं प्रदेश के खजाने को लुटाने का काम किया है और चोर दरवाजों से प्रदेश की संपदा को लुटाया है। साथ ही विमल नेगी के मौत मामले पर भी भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने हमीरपुर के सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश के बजट में मुख्यता नशे के खिलाफ सदन में चर्चा हुई क्योंकि नशा बड़ी तेजी से बढ़ रहा है और यह गंभीर चिंता का विषय बना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सौ करोड़ रुपये का बजट नशा से निपटने के लिए रखा गया है। सुरेश ने बताया कि नशे के खिलाफ अब मृत्यु दंड का प्रावधान किया है ताकि नशा को खत्म किया जा सके। उन्होंने प्रदेश पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि पहली बार नशा के कारोबार में संलिप्त पाकिस्तान के बार्डर से बूटा सिहं के व्यापारी को पकड़ा है। विमल नेगी की मौत मामले पर बीजेपी के प्रदर्शनों पर विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भजपा के पास अब कोई मुददा नही बचा है और इस मामले में संलिप्त दो बडे अफसरों को सस्पेंड कर जांच करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि विमल नेगी का परिवार भी सरकार के द्वारा की गई कार्रवाई से सतुष्ट है। उन्होंने कहा कि भाजपा को चिंता बेरोजगारी की करनी चाहिए और नशे के खिलाफ अभियान चलाना चाहिए। सुरेश कुमार ने कहा कि यह बहुत निंदा का विषय है कि विमल नेगी मौत मामले पर भाजपा राजनीति कर रही है। विधायक सुरेश ने बताया कि जयराम ठाकुर को बजट फीका ही लगेगा, क्योंकि पहले प्रदेश के खजाने को लुटाने का काम अपने कार्यकाल में किया है। उन्होंने कहा कि 2800 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व एकत्रित करने परजयराम ठाकुर अब बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय में चोर दरबाजों को खुला रखने से प्रदेश की संपदा को लूटा जा रहा था। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अच्छे बजट के खिलाफ अब जयराम ठाकुर के पास बोलने के लिए कुछ नही है इसलिए वह बयानबाजी करते रहते है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।