{"_id":"6707be6c1db054c0a708185f","slug":"video-rajinder-rana-ashish-sharma-and-mla-indrat-lakhanpal-held-a-joint-press-conference-and-attacked-sukhu-government","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राजेंद्र राणा, आशीष शर्मा और विधायक इंदद्रत लखनपाल ने की संयुक्त पत्रकार वार्ता, सुक्खू सरकार पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राजेंद्र राणा, आशीष शर्मा और विधायक इंदद्रत लखनपाल ने की संयुक्त पत्रकार वार्ता, सुक्खू सरकार पर बोला हमला
हमीरपुर के निजी होटल में भाजपा के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, विधायक आशीष शर्मा और विधायक इंदद्रत लखनपाल ने संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला है। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि सुक्खू सरकार ने ऐसे मुहुर्त में शपथ ली है कि जब से प्रदेश में आपदा ही आ रही है। देशभर में हिमाचल कांग्रेस सरकार के राज में हिमाचल की दुर्गति का उदाहरण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार की नाकामी की वजह से हरियाणा में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। यह भाजपा के विकास मॉडल की जीत है। सीएम सुक्खू दिल्ली जाकर हाथ जोड़ते हैं और शिमला लौटकर केंद्र सरकार को आंखे दिखाते हैं। हिमाचल में पत्रकारों को डराकर प्रेस को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। अब लोग भी यह समझ गए है नौ विधायकों ने कांग्रेस सरकार को छोड़ कर अच्छा किया है। दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान समझ गई है कि हिमाचल में कांग्रेस के हालात अब यूपी जैसे हो गए हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सीएम सुक्खू की भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेताओं से दूर रहने की सलाह के सवाल पर कहा कि नौ ग्रह अब सीएम सुक्खू को ले डूबेंगे। उन्होंने कहा कि यह सरकार अपने ही वजन से गिर जाएगी। टायलेट टैक्स को लेकर खुद ही मुख्यमंत्री ने नोटिफिकेशन निकाली थी और बाद में रदद कर दी। बडसर विधायक इंदद्रत लखनपाल ने कहा कि पानी व बिजली के बिल आना शुरू हो गए है जिससे जनता त्रस्त हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का महंगाई पर कोई काबू नहीं है। बड़सर में आठ महीने से बीडीओ का पद रिक्त है और अधीक्षक ही बीडीओ की शक्तियों का इस्तेमाल कर रहा है। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि सीएम सुक्खू सुबह उठकर अच्छा करने की बजाए यह सोचते हैं कि किसका क्या बुरा करूं। प्रदेश में भ्रष्ट्राचार चरम पर है। टेंडर आवंटन में नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। टेंडर को पूल किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में योगा इंस्ट्रक्टर के पद को विज्ञाप्ति किया गया है जिसमें डिप्लोमा कोर्स के दौरान गोल्ड मेडल की गैर जरूरी शर्त लगाई गई है, ताकि अपने किसी चहेते को जगह दी जा सके। बदले की भावना से उनके परिजनों को तंग किया गया। सीएम के खिलाफ बयान देने पर परिवार के लोगों के तबादले तक किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।