{"_id":"68dce4bf43aebcfd940ff0e8","slug":"video-sharadiya-navratri-a-wave-of-faith-surged-on-navami-at-avahdevi-mata-temple-2025-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्र: अवाहदेवी माता मंदिर में नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्र: अवाहदेवी माता मंदिर में नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब
शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर अवाहदेवी माता मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर प्रांगण में जुटी रही और माता के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। 22 सितंबर को प्रथम नवरात्र से प्रारंभ हुए पाठात्मक शत चंडी महायज्ञ का समापन नवमी को पूर्णाहुति के साथ हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। सुबह 10 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन आरंभ और दोपहर 1 बजे शत चंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति डाली गई। मंदिर प्रांगण भजन-कीर्तन और देवी के जयकारों से गुंजायमान रहा। नवरात्र समापन के बाद दशहरे के दिन भी अवाहदेवी माता मंदिर में पारंपरिक आयोजन होंगे। सुबह 10 बजे सिंदूर प्रथा निभाई जाएगी। इसके उपरांत अस्थायी मूर्तियों की भव्य विसर्जन यात्रा अवाहदेवी से कांडापतन (लघु हरिद्वार) तक निकाली जाएगी। ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और जयकारों के बीच यह शोभायात्रा भक्तिमय उल्लास और आस्था का अद्भुत संगम प्रस्तुत करगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।