{"_id":"68287b782f07a7a8dd044664","slug":"video-suhani-daughter-of-a-farmer-secured-a-place-in-the-merit-list-of-science-facult-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: किसान की बेटी सुहानी ने विज्ञान संकाय की मेरिट लिस्ट में बनाई जगह, डाॅक्टर बनना सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: किसान की बेटी सुहानी ने विज्ञान संकाय की मेरिट लिस्ट में बनाई जगह, डाॅक्टर बनना सपना
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की बारहवीं के परिणामों में हमीरपुर जिला के स्कूलों ने भी मेरिट में स्थान हासिल किया है। किसान की बेटी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टौणीदेवी की छात्रा सुहानी ने विज्ञान संकाय की मेरिट में चौथा स्थान पाकर नाम रोशन किया है। सुहानी ने 481 अंक (96.2 फीसदी) अर्जित कर पूरे प्रदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वहीं स्कूल की अन्य छात्रा सलोनी चौहान ने भी कला संकाय में प्रदेश भर में 11वां स्थान प्राप्त किया स्कूल प्रधानाचार्य रजनीश रांगडा ने मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाली छात्राओं को स्कूल में मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। सुहानी का संबंध हमीरपुर जिला की ग्राम पंचायत कोह्लवीं से हैं। उनके पिता सतीश शर्मा एक किसान हैं और माता अंजना कुमारी गृहिणी हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद सुहानी की सोच हमेशा उच्च रही है। सुहानी ने बताया कि स्कूल के अलावा घर में भी चार से पांच घंटे तक पढाई करती थीं । सुहानी ने बताया कि आज के समय में मोबाइल का सही प्रयोग करके लक्ष्य को पााने के लिए सहायता मिलती है। इसलिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कम करें और गलत कामों के लिए मोबाइल का इस्तेमाल न कंरे। सुहानी ने बताया कि डाॅक्टर बन कर समाज सेवा क्षेत्र में जाना चाहती हूं। सुहानी के पिता ने अपनी बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।