{"_id":"68282bd089cb39083f06881e","slug":"video-lkhanauu-ma-athhavakata-na-ithara-dama-ma-lgaii-chhalga-bcana-ka-le-katha-rashatathara-thana-lpata-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में अधिवक्ता ने इंदिरा डैम में लगाई छलांग, बचाने के लिए कूदा रिश्तेदार; दोनों लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में अधिवक्ता ने इंदिरा डैम में लगाई छलांग, बचाने के लिए कूदा रिश्तेदार; दोनों लापता
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की देर रात पत्नी से विवाद के बाद एक अधिवक्ता ने इंदिरा डैम में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए उसका रिश्देतार पीछे से कूद गया। इससे दोनों युवक डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश करा रही है।
मूल रूप से मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी अनुपम तिवारी (37) लखनऊ में रहते थे। यहां वह हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में अधिवक्ता थे। देर रात पत्नी से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर से निकल गए। उनके पीछे-पीछे उनके रिश्तेदार शिवम उपाध्याय (20) भी गए।
रात करीब 11.45 बजे अनुपम इंदिरा डैम के पास पहुंचे। उन्होंने जान देने के उद्देश्य से डैम में छलांग लगा दी। शिवम ने देखा तो वह उन्हें बचाने के लिए कूद गया। घटना के बाद से दोनों लापता हैं। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद एसडीआरएफ को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे हैं। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।