{"_id":"6a46671ae0a47d0360060593","slug":"video-sujanpur-youth-rescued-safely-after-falling-into-a-30-foot-deep-drain-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर: 30 फीट गहरे नाले में गिरे युवक को सुरक्षित बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर: 30 फीट गहरे नाले में गिरे युवक को सुरक्षित बचाया
नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर दो में खररीदारी करने आया एक युवक ढांक से लुढ़ककर 30 फीट गहरे नाले में जा गिरा। युवक को गिरते हुए देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। आधे घंटे तक जब युवक को नहीं निकाला जा सका तो, उन्होंने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला। युवक की पहचान अमित निवासी ढली कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में युवक ने कहा कि वह सुजानपुर बाजार में खरीददारी के लिए आया था। वार्ड दो के पास ढांक के नजदीक अचानक चक्कर आने से वह नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ढांक वाले स्थानों पर सुरक्षा रेलिंग और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। इस मौके पर फायर ब्रिगेड इंचार्ज राकेश कुमार, सुनील, जोगिंदर ,रविंद्र, राजेश आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।