बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   rajendra rana drug free india 2029 ncb unit himachal demand

Drug Free Himachal: नशा मुक्त भारत-2029 को हिमाचल में लागू करने की मांग, राजेंद्र राणा बोले- NCB की स्थापना जरूरी

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:01 PM IST
rajendra rana drug free india 2029 ncb unit himachal demand
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने केंद्र सरकार के ‘नशा मुक्त भारत-2029’ अभियान को युवाओं के भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा राष्ट्रीय संकल्प बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से तैयार किया गया यह रोडमैप केवल एक योजना नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ व्यापक लड़ाई की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राजेंद्र राणा ने कहा कि इस अभियान में ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई, आधुनिक तकनीक से निगरानी, ड्रग-फ्री कैंपस, पुनर्वास व्यवस्था, वित्तीय जांच, राज्यों के बीच बेहतर तालमेल और जनभागीदारी जैसे विषयों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए केवल कानून पर्याप्त नहीं है। इसके लिए परिवार, समाज, शिक्षण संस्थानों और सरकारों को मिलकर काम करना होगा। राजेंद्र राणा ने हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग की कि केंद्र सरकार के नशा मुक्त भारत-2029 रोडमैप को प्रदेश में प्रभावी तरीके से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी रोकथाम, जागरूकता, उपचार और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का मजबूत तंत्र विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार केवल युवाओं के जीवन को प्रभावित नहीं करता, बल्कि संगठित अपराध और अन्य अवैध गतिविधियों को भी बढ़ावा देता है। ऐसे में इसके खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर समन्वित प्रयास जरूरी हैं। राजेंद्र राणा ने कहा कि यदि प्रशासनिक या पुलिस व्यवस्था से जुड़े किसी व्यक्ति का नाम नशे के मामलों में सामने आता है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून लागू करने वाली संस्थाओं पर जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। भाजपा नेता ने बताया कि वह जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें हिमाचल प्रदेश में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की विशेष इकाई या क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित करने की मांग रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में NCB की मजबूत मौजूदगी से अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क पर कार्रवाई तेज होगी और नशा तस्करों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। राजेंद्र राणा ने राजनीतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों और आम लोगों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ अभियान को जनआंदोलन बनाएं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त युवा ही मजबूत हिमाचल और विकसित भारत की आधारशिला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: कबाड़ गोदाम में भीषण आग, कई धमाके, दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत से पाया काबू

13 Jul 2026

'हम सब छोटा महसूस कर रहे'... राम मंदिर चोरी पर नृपेंद्र मिश्रा की पीड़ा

13 Jul 2026

Ujjain: चतुर्दशी पर निराले रूप में दिखे बाबा महाकाल, भांग के श्रृंगार और ड्रायफ्रूट की माला से सजा दिव्य दरबार

13 Jul 2026

जटिल रोगों के इलाज की जानकारी दी

13 Jul 2026

Meerut: बिजली समस्या को लेकर डालमपाड़ा शीश महल के लोगों ने डीएम आवास के बाहर किया प्रदर्शन

12 Jul 2026
विज्ञापन

Meerut: हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, कई घर भी पानी में डूबे

12 Jul 2026

कानपुर में एसबीआई के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक के घर से 60 लाख का माल पार

12 Jul 2026
विज्ञापन

देवप्रयाग में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत का पुतला फूंका, देवस्थानम बोर्ड पर दिए बयान का कांग्रेस ने किया कड़ा विरोध

12 Jul 2026

Yamunotri Highway: हनुमान चट्टी-जंगल चट्टी के बीच हाईवे बंद, पत्थर गिरने से जान बचाकर भागे लोग

12 Jul 2026

कर्णप्रयाग: पूर्व सीएम स्व. बीसी खंडूड़ी को दी श्रद्धाजंलि, संस्मरण बताए-विकासखंड सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम

12 Jul 2026

पटौदी ट्रॉफी में गुरुग्राम का दबदबा, पांच मैचों में अजेय रहते हुए पदक तालिका में शीर्ष पर

12 Jul 2026

ट्रांस गंगा सिटी में पूजन कर रोपे गए 66 लाख से ज्यादा पौधे

12 Jul 2026

अभिनव का तिरंगे में लिपटा शव देख बिलख पड़े परिजन, मचा कोहराम

12 Jul 2026

Meerut: विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत, फर्श पर मिला खून, पुलिस पहुंचने के पहले ससुराल पक्ष के लोग भागे

12 Jul 2026

ई-20 पेट्रोल के विरोध में जंतर मंतर पर टीम भारत का प्रदर्शन, वाहन मालिकों ने बताई खराबी

12 Jul 2026

Meerut: वृक्षारोपण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत: कल्पना पांडेय

12 Jul 2026

डीयू दाखिला की दौड़ में महिला उम्मीदवार सबसे ज्यादा

12 Jul 2026

रोहिणी पुलिस के हत्थे चढ़े हैरी बॉक्सर गैंग के 3 शूटर, कारोबारियों से रंगदारी और टारगेट किलिंग की थी साजिश

12 Jul 2026

Damoh News: दमोह के रनेह थाने से फरार झोलाछाप डॉक्टर टीकमगढ़ से गिरफ्तार, हटा एसडीओपी कर रहे पूछताछ

12 Jul 2026

पदक जीतकर खिले नन्हें खिलाड़ियों के चेहरे, फरीदाबाद में हुई जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता

12 Jul 2026

ग्राउंड रिपोर्ट: दो घरों के बुझ गए चिराग, लेकिन बदला नहीं नोएडा...

12 Jul 2026

12 घंटे में अंधेकत्ल का पर्दाफाश: शराब के विवाद में युवक की निर्मम हत्या, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

12 Jul 2026

Meerut: नगर पंचायत हस्तिनापुर को मिला पांच हजार पौधरोपण का लक्ष्य, अब तक लगाए चार हजार पौधे

12 Jul 2026

कालाअंब-नाहन हाईवे पर ट्रक से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

12 Jul 2026

गाड़ी में जीपीएस लगाकर पति को महिला संग रंगरलियां मनाते पकड़ा, जमकर धुनाई

12 Jul 2026

रोहतक: राजनेताओं, खिलाड़ियों व उच्चाधिकारियों ने दिलाई गांव मदीना को विशेष पहचान, हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन भी इसी गांव की निवासी, खिलाड़ी संग्राम सिंह ने किया नाम रौशन

12 Jul 2026

Himachal Politics: हिमाचल में कानून व्यवस्था पर भाजपा का हमला, डॉ. राजीव बिंदल बोले- माफिया राज बढ़ा, सरकार जवाब दे

12 Jul 2026

यूपी: मौत की वजह बारिश या लापरवाही? यूपी के इन जिलों में दो दिन में 14 लोगों की गई जान

12 Jul 2026

Chhindwara: जहरीला पदार्थ पीने से पहले मेहंदी से लिखे संदेश, विवाहिता की मौत के बाद पुलिस जांच तेज

12 Jul 2026

Khandwa: दतिया उपचुनाव पर कांग्रेस का पलटवार, कहा शत-प्रतिशत जीतेंगे, नरोत्तम मिश्रा के टिकट कटने पर ये कहा

12 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed