{"_id":"6a200ca6eae9bc60a603ad3f","slug":"video-the-dogra-battalion-presented-a-magnificent-pair-of-brass-lions-at-the-jwalamukhi-temple-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ज्वालामुखी मंदिर में डोगरा बटालियन ने भेंट की पीतल के शेरों की भव्य जोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ज्वालामुखी मंदिर में डोगरा बटालियन ने भेंट की पीतल के शेरों की भव्य जोड़ी
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में डोगरा बटालियन की ओर से पीतल के दो भव्य शेर भेंट किए गए हैं। प्रत्येक शेर का वजन लगभग डेढ़ क्विंटल है तथा उनकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। इन शेरों को मंदिर परिसर स्थित शेरांवाली माता ज्वाला सिद्ध मूर्ति के प्रांगण में दोनों ओर स्थापित किया गया है, जिससे स्थल की भव्यता और आकर्षण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। श्रद्धालु जहां माता के दर्शन कर रहे हैं, वहीं पीतल के इन भव्य शेरों के साथ स्मृति चित्र भी खिंचवा रहे हैं। मंदिर आने वाले भक्तों के बीच यह नई भेंट विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुजारी सभा के प्रधान अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि डोगरा बटालियन की ओर से मां ज्वाला के चरणों में पीतल के शेरों की जोड़ी अर्पित की गई है। उन्होंने कहा कि डोगरा बटालियन की कुलदेवी मां ज्वाला हैं और बटालियन समय-समय पर मंदिर में विभिन्न प्रकार की भेंट अर्पित करती रहती है। उन्होंने कहा कि माता रानी की कृपा से डोगरा बटालियन निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे तथा मां ज्वाला उनकी इस श्रद्धा भेंट को स्वीकार करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।