{"_id":"6830388b84a77df6b4074f09","slug":"video-tiranga-yatra-taken-out-on-the-success-of-operation-sindoor-in-jwalamukhi-bharat-mata-ki-jai-reverberated-2025-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: ज्वालामुखी में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: ज्वालामुखी में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे
ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर ज्वालामुखी शहर में शुक्रवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजयसभा सांसद हिंदू गोस्वामी, पूर्व मंत्री रविंद्र रवि और कांगड़ा विधायक पवन काजल विशेष रूप से शामिल हुए। यात्रा में भारी संख्या में युवाओं, महिलाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं, मंडल सदस्यों और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। पूरा शहर भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से गूंज उठा। यात्रा शहर के मुख्य चौक से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई अगले चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों ने अपने हाथों में तिरंगे थामे देशभक्ति के गीतों पर नारेबाजी की।कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया है कि नया भारत अब चुप नहीं बैठेगा। पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी गई है। इस ऑपरेशन ने उन आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा जो हमारी बेटियों के सिंदूर को मिटाना चाहते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है की अब पाकिस्तान से कोई बात नहीं होंगी, बात होगी तो सिर्फ पीओके की होगी। पूर्व मंत्री रविंद्र रवि ने कहा कि तिरंगा यात्रा उन शहीदों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपने प्राण देश की रक्षा में बलिदान किए हैं। यह देश अब सिर्फ सहने वाला नहीं, जवाब देने वाला है। हमारे सभी सैन्य बलों ने अपने शौर्य का पराक्रम दिखाया है, स्थानीय सभी लोगों ने भी यात्रा को सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।