{"_id":"6654464a9b9b712a670034d4","slug":"video-evm-machines-were-transported-to-kaza-under-tight-security-by-air-force-helicopter","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वायुसेना के हेलिकॉप्टर से कड़ी सुरक्षा में काजा पहुंचाईं ईवीएम मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वायुसेना के हेलिकॉप्टर से कड़ी सुरक्षा में काजा पहुंचाईं ईवीएम मशीनें
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव को लेकर लाहौल के स्तींगरी हेलीपैड से ईवीएम व वीवीपैट मशीनें वायुसेना के हेलिकॉप्टर के माध्यम से स्पीति उपमंडल के मुख्यालय काजा में कड़ी सुरक्षा के बीच भेजी गईं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार केलांग मुख्यालय के स्ट्रांग रूम से कमीशन की गई ईवीएम, वीवीपैट मशीनों को सोमवार सुबह 6:00 बजे स्तींगरी हेलीपैड तक कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाया गया और काजा के स्ट्रांग रूम तक सुरक्षित पहुंचाया गया है।
राहुल कुमार ने बताया कि स्पीति उपमंडल के 29 मतदान केंद्रों में 1 जून को होने वाले लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव के मतदान के लिए 80 ईवीएम व 85 वीवीपैट मशीनें भेजी गई हैं। राहुल कुमार ने बताया कि काजा की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए 11 ईवीएम व 16 वीवीपैट मशीनें अतिरिक्त शामिल कर नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त संकल्प गौतम की निगरानी में सुरक्षित पहुंचाई गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार ने यह भी बताया कि मतदान के बाद 2 जून को ही इन्हें सुरक्षित वायु सेना के हेलिकॉप्टर के माध्यम से ही केलांग मुख्यालय में मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम में पहुंचाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।