{"_id":"65696fdc84ce96c8db0d2405","slug":"video-fresh-snowfall-in-lahaul-valley-including-the-south-portal-of-atal-tunnel","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अटल टनल के साउथ पोर्टल सहित पूरी लाहौल घाटी बर्फ से लकदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अटल टनल के साउथ पोर्टल सहित पूरी लाहौल घाटी बर्फ से लकदक
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के कई भागों में बीती रात को बर्फबारी दर्ज की गई है। लाहौल घाटी बर्फ से लकदक हो गई है। बीती रात अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल, धुंधी क्षेत्र और इसके आसपास के भागों में करीब चार इंच ताजा बर्फबारी हुई है। चंद्रा घाटी, सिस्सू में भी ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई है। इसके चलते वाहनों की आवाजाही बाधित है। सड़क की स्थिति अभी ठीक नहीं होने तक सोलंग बैरियर से अटल टनल की ओर आपातकालीन स्थिति में केवल फोर बाई फोर वाहनों को अनुमति दी जा रही है। सिस्सू में भी काफी बर्फबारी हुई है। इससे पूरी घाटी में शीतलहर बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज भी कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। राजधानी शिमला व आसपास भागों में आज मौसम साफ बना हुआ है। पूरे प्रदेश में 2 से 7 दिसंबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।