{"_id":"6568572f1b0a95d90d0ad256","slug":"video-ex-armyman-away-house-burgled-in-rehan-at-kangra-himachal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पूर्व सैनिक के घर चोरी, सोने के आभूषण और 18 बोतल शराब ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पूर्व सैनिक के घर चोरी, सोने के आभूषण और 18 बोतल शराब ले उड़े चोर
संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 30 Nov 2023 03:06 PM IST
कांगड़ा जिले की बतराहन पंचायत के वार्ड नंबर पांच में पूर्व सैनिक के घर चोरी का मामला सामने आया है। सेवानिवृत सूबेदार बलवान सिंह मनकोटिया ने इस संबंध में पुलिस चौकी रैहन में शिकायत दर्ज करवाई है। बलवान सिंह ने बताया कि वे ईसीएच पठानकोट में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। परिवार सहित वे पठानकोट में ही रहते हैं। मकान बंद रहता है। उनके घर के साथ ही अन्य मकान में उनकी माता रहती हैं। वे घर की देखभाल करती हैं। बुधवार शाम जब वो घर पहुंचे तो दरवाजा खुला था और घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर सोने के आभूषण और घर में कार्यक्रम के लिए रखी 18 बोतल अंग्रेजी शराब को भी उड़ा ले गए हैं। पुलिस चौकी रैहन के एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।