Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल का विवादित बयान, कहा- जिनकी घरवाली तक नहीं सुनती है, वह किसानों के नेता
{"_id":"65670a5176f86f9c280fadd3","slug":"video-harayanae-ka-ka-shha-matara-japa-thall-ka-vavathata-byana-kaha-janaka-gharaval-taka-naha-sanata-ha-vaha-kasana-ka-nata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल का विवादित बयान, कहा- जिनकी घरवाली तक नहीं सुनती है, वह किसानों के नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल का विवादित बयान, कहा- जिनकी घरवाली तक नहीं सुनती है, वह किसानों के नेता
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के विवादित बयान पर अब किसान संगठनों के साथ जनसंगठनों और विपक्षी नेताओं ने भी विरोध में मोर्चा खोल दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा भिवानी के पदाधिकारियों ने 30 नवंबर को भिवानी के भगत सिंह चौक पर कृषिमंत्री के विवादित बयान को लेकर उनका पुतला दहन की रुपरेखा तय की है वहीं कांग्रेस नेत्री किरण चौधरी ने भी कृषिमंत्री व किसान परिवार की महिलाओं के बारे में की गई टिप्पणी पर ट्वीट कर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। संयुक्त किसान मोर्चा के कामरेड ओमप्रकाश, बलबीर सिंह बजाड, कमल सिंह प्रधान, रामफल देशवाल, रोहताश सैनी, दलिप सिंह सांगवान, जोगेन्द्र सिंह तालू, युद्धवीर सिंह अहलावत ने कहा कि कृषिमंत्री ने तीन दिन पहले गांव गिगनाऊ के राज्य स्तरीय बागवानी मेले में मंच से विवादित बयान दिया। जिसमें मंत्री दलाल कह रहे हैं कि जिनकी घरवाली तक उनकी नहीं सुनती है, उन्होंने किसानों का ठेका ले रखा है। मैं सबको जानता हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।