{"_id":"656867424a9670498301bf25","slug":"video-hundreds-bid-adieu-to-former-mla-bk-chauhan","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पूर्व विधायक बीके चौहान को सैकड़ों ने दी अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पूर्व विधायक बीके चौहान को सैकड़ों ने दी अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
सदर चंबा के पूर्व विधायक और प्रशासनिक अधिकारी दिवंगत बीके चौहान की पार्थिव देह गुरुवार सुबह पैतृक गांव कुंडी पहुंचाई गई। पार्थिव देह को घर पर लोगों के दर्शनों के लिए रखा गया। दोपहर बाद गांव के धरवाला स्थित श्मशानघाट पर राजकीय सम्मान के साथ पूर्व विधायक अंत्येष्टि की गई। इस मौके पर भरमौर के विधायक जनक राज, पूर्व विधायक जिया लाल कपूर, चुराह के विधायक हंस राज,डलहौजी विधायक डीएस ठाकुर, चंबा के पूर्व विधायक पवन नैयर, भाजपा चंबा के जिला अध्यक्ष धीरज नारयल और एसडीएम चंबा अरुण शर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।चौहान भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 1974 बैच के अधिकारी थे। पूर्व में वह झारखंड के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद से 2003 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली और भाजपा में शामिल हुए। वर्ष 2007 और 2012 में हिमाचल प्रदेश के विधायक भी रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।